दोनों किडनियां खराब, लेकिन अलाप सुनकर बी प्राक भी जोड़ लेंगे हाथ, Premanand Maharaj का जबरदस्त वीडियो

Premanand Ji Maharaj Singing Video- प्रेमानंद जी महाराज का के चाहने वाले आज सबसे ज्यादा हैं। यूं तो देश में कई संत हैं जिनको लोग प्यार करते हैं लेकिन वृंदावन के इस संत ने लोगों के दिलों खास जगह बना ली है।
हर धर्म का व्यक्ति प्रेमानंद जी महाराज से प्रभावित है। उनके साथ कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जो कि बाकियों से उनको अलग बनाती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि काफी हैरान करने वाला है।
प्रेमानंद जी महाराज शानदार भजन गाते हैं और ये वीडियो इसलिए हैरान करने वाला है क्योंकि वो अलाप ले रहे हैं और जोरदार तरीके से ले रहे हैं। ऐसे में कई सवाल खड़े होते हैं।
खराब किडनी में ऐसा अलाप, हैरान हैं लोग
कहते हैं कि अगर एक किडनी खराब हो तो इंसान जी तो सकता है लेकिन भारी काम नहीं कर सकता है। लेकिन प्रेमानंद जी महाराज वाहिद एक शख्सियत हैं जिनकी दोनों किडनियां खराब हैं लेकिन डायलिसिस के दम पर जिंदा है। दोनो किडनियां काम ना करने पर ऐसा अलाप लेना बेहद मुश्किल है। जाहिर कि इस वीडियो को देखकर बॉलीवुड के मशहूर गायक बी प्राक तक शरमा जाएंगे जो कि खुद प्रेमानंद जी महाराज के भक्त हैं। लोगों का कहना है कि प्रेमानंद जी महाराज को ताकत भगवान के पास से मिलती है। इस वीडियो ने कई लोगों को हैरान कर दिया है और आग की तरह वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कदर करलो महाराज जी की, पुश्ते तरस जाएगी इन जैसा संत पाने के लिए।'' एक ने लिखा, ''गौर से सुनो देखो कौन बोल रहा है।'' एक ने लिखा, ''सच्चे संत वही होते हैं, जो स्वयं को जानकर दूसरों को मार्ग दिखाते हैं।'' एक ने लिखा, ''प्रेमानंद महाराज जी स्वंय साक्षात ईश्वर स्वरूप हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications