दारू पीकर नामजप... सुनकर चौंके प्रेमानंद महाराज, शराबी भक्तों को दी ये खास सलाह, बोले..

Premanand Maharaj Viral Video: प्रेमानंद महाराज को आज देश दुनिया में पूजा जाता है। हर कोई प्रेमानंद महाराज के आगे नतमस्तक है। प्रेमानंद महाराज की एक झलक देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो जाती है। वृंदावन में रोजाना ही राधा केली कुंज आश्रम और बाहर सड़कों पर भक्तों का भारी हुजूम नजर आता है। प्रेमानंद महाराज भी कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करते हैं। रोजाना भक्तों को दर्शन देकर उनकी इच्छा पूरी करते हैं।

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज ने दी शराबियों को ये सलाह

जो भी भक्त प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन नहीं जा पाता है वह प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखना पसंद करता है। प्रेमानंद महाराज के ऑफिशियल चैनल के अलावा उनके कई भक्तों ने फैन पेज भी बना लिए हैं जिस पर लाखों करोड़ों व्यूज आते हैं। फिलहाल तो प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज उन भक्तों को सलाह देते नजर आते हैं जो शराब पीकर नाम जप करते हैं।

दारू पीकर आपको याद करता हूं...

प्रेमानंद महाराज के शिष्य भक्त के एक सवाल को प्रेमानंद महाराज से पूछते हैं वह कहते हैं कि महाराज की मैं दारू पीकर आपको बहुत याद करता हूं। पूरी रात राधा रानी का जप करता हूं। दारू पीकर पूरी रात में इतना नामजप हो जाता है जो पूरे महीने में नहीं हो पाता है। आपके द्वारा दिए गए नाम को सार्थक कर रहा हूं। इसपर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि सार्थक तभी है तब आप शराब छोड़ दो। हमारी दोस्ती तभी मानी जाएगी जब आप शराब छोड़ दो। जिसे शास्त्र निषेद करता है हमें उसे छोड़ देना चाहिए। हमारा शास्त्र कहता है मदिरा पान, मांस खाना, स्त्री गमर, चोरी, दूसरे का धन अपहरण नहीं करना चाहिए और जुंआ नहीं खेलना चाहिए। इनका शास्त्रों में सख्त निषेद है। इनमें स्पष्ट कलयुग का वास है। अगर हम मनमाने आचरण करेंगे तो हमें जो लाभ मिलना चाहिए वो नहीं मिलेगा।

More from Filmibeat

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X