..................... Premanand Maharaj Admitted to the hospital, people cried after heard his condition, unseen trending video - Hindi Filmibeat

बिगड़ती जा रही है प्रेमानंद महाराज की तबीयत ? हाल सुन संतों ने रो-रोकर खोए होश, इंटरनेट पर आया पूरा VIDEO

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज की प्रवचन सुनने के लिए लोग देश विदेश तक से आने लगे है। प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों ने कई लोगों की मानसिकता बदली है। उनके पास आम ही नहीं बल्कि तमाम सितारे, क्रिकेटर और राजनेता तक अपनी उलझनों का हल पूछने जा चुके हैं। उनके सकारात्मक विचारों की वजह से ही हर उम्र का शख्स उन्हें पसंद करता है उन्हें पूजता है। बता दें कि दो दिन पहले यह खबर आई थी कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक नहीं है। जिस वजह से वह पद यात्रा नहीं कर पाएंगे। यह खबर भक्तों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थी।

प्रेमानंद महाराज की बिगड़ती तबीयत तो रोने लगे भक्त

जैसे ही लोगों ने इस खबर को सुना लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। भक्तों ने देर रात तक प्रेमानंद महाराज के दर्शन का इंतजार किया, लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। यह खबर मिलने के बाद भी कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक नहीं है वह पदयात्रा पर नहीं आ पाएंगे उसके बाद भी रोजाना लोग उनका वहीं इंतजार करते हैं। बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की खबर सुन एक भक्त के आंसू छलक उठे हैं वह बुरी तरह से रोता नजर आ रहा है।

देर रात तक आश्रम के बाहर लोग कर रहे इंतजार

इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई बस प्रेमानंद महाराज की एक झलक देखना चाहता है कि आखिर कैसे हैं बाबा। प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य से जुड़ी बस एक जानकारी को जानने के लिए भी भक्त देर रात तक उनके आश्रम के बाहर खड़े उनका बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इस वीडियो से तो आप समझ ही सकते हैं कि लोग किस हद तक प्रेमानंद महाराज को पूजते हैं। बता दें कि महाराज के भक्त उनके जल्द ठीक होने का कामना कर रहे हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X