VIDEO: नीले पड़े प्रेमानंद जी महाराज के होठ, रुंधे गले से बोले- इंद्रिया वश मे नहीं.. फफक उठा भक्तों का कलेजा

Premanand Maharaj

Premanand Maharaj Latest Video: संत प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत को लेकर देश भर में लोग दुआएं कर रहे हैं उनके जल्द से जल्द ठीक होने का सिर्फ इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिगड़ती तबीयत के बीच भी प्रेमानंद जी महाराज का सत्संग नहीं रुक रहा है। महाराज एकान्तवास में हैं और उनका अब नया वीडियो उनके चैनल से पोस्ट किया है गया है जो कि मिनटों-सेकेंडों में वायरल हो गया है।

इस नए वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज चंचल मन वाले नए साधकों की बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनकी हालत काफी खराब दिखाई दे रही हैं। साथ ही जो होंठ कल तक सूजे दिखाई देते थे वो इस वीडियो में नीले पड़ते नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद जी महाराज का ये हाल देख उनके चाहने वालों की सांसे और तेज हो सकती हैं। इसके साथ ही महाराज से सिर पर जटाएं भी नहीं दिखाई दी हैं।

राधा नाम के प्रचारक और वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद का जोरों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देख सकते हैं कि महाराज अपने भक्तों को ज्ञान तो दे रहे हैं। मगर उनकी आंखें नहीं खुल रही हैं। आंखें सूजी और चेहरा एक दम सुर्ख लाल दिखाई दे रहा है। आवाज भी कंपकंपा रही है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी वह अपने भक्तों को प्रवचन देने के लिए बैठे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि गुरुजी आप थोड़ा आराम कर लीजिए। तो वहीं एक ने कहा कि आपको इस हालत में देखकर मन दुखी हो रहा है। एक यूजर ने तो इमोशनल होते हुए लिखा कि यह चेहरा देखकर हम लोगों का चेहरा खिल जाता था। मगर, आज संत का चेहरा देखकर पीड़ा हुई।

साल 2006 में जब प्रेमानंद महाराज को पेट में दर्द हुआ तो उन्होंने कानपुर में मेडिकल जांच कराई। जांच में सामने आया कि किडनी खराब हैं। संत को पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज की बीमारी है। यानी आनुवांशिक किडनी की बीमारी है। फिर वह दिल्ली गए। वहां एक डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनकी दोनों किडनी खराब हैं। जीवन सीमित है। इसके बाद वह वृंदावन आ गए। पहले वह काशी रहे और शिव भक्ति की। मगर, वृंदावन में उन्होंने राधा नाम का जप शुरू किया। तब से वह लगातार राधा नाम का जप कर रहे हैं। बता दें, संत ने अपनी किडनी का नाम कृष्णा और राधा रखा है।

Read more about: Premanand Maharaj bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X