सच निकली प्रेमानंद महाराज की बात, इस तरह बिता दी पूरी जावनी, सामने आया 20 साल पुराना वीडियो...

प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने के लिए लोग वृंदावन जाते हैं, लेकिन जो भी लोग वृंदावन नहीं जा पाते हैं वह घर पर ही उनके वीडियो देखकर भक्ति की राह पर चलते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी उनके प्रवचन के वीडियो दिखते हैं तो कभी उनके कुछ ऐसे अनदेखे वीडियो सामने आ जाते हैं जिसे देखकर लोगों के होश ही उड़ जाते हैं। कभी प्रेमानंद महाराज का नाचने का वीडियो सामने आता है तो कभी उनके संघर्ष का वीडियो दिखता है।
जवानी में ऐसी तपस्या करते थे प्रेमानंद महाराज
वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक लगभग 20 साल पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज जवानी में पहाड़ की चट्टानों पर बैठ घोर तप करते नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज के पास उस समय कोई भी सुविधा नहीं थी। ना बिछाने को कुछ ना खाने को कुछ बस शरीर पर पतला सा सफेद और पीला चोला ओढ़े बैठे प्रेमानंद महाराज राधा नाम जप करते दिख रहे हैं। उनके आस पास भी कुछ संत नजर आ रहे हैं, लेकिन प्रेमानंद महाराज पूरी भक्ति में डूबे दिख रहे हैं। ना तो वह यह देख रहे हैं उन्हें देखने कौन आया है और ना ही उन्हें सर्दी गर्मी का एहसास है। वह बस भक्ति भाव में डूबे दिख रहे हैं।
वी़डियो देख हैरान रह गए प्रेमानंद महाराज के भक्त
वायरल हुए इस पुराने वीडियो को देख प्रेमानंद महाराज को अनुयायी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्रेमानंद महाराज ने सही कहा था ना उनके पास रहने का ठिकाना था ना खाने को कुछ बस ऐसी ही बीत गई जिंदगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- प्रेमानंद महाराज का तप देख लगता है कि उन्हें चलाने वाले सिर्फ ईश्वर ही हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications