जब प्रेमानंद जी महाराज को शराबियों ने पीटा, रात के अंधेरे में हुआ था ऐसा हाल, वीडियो देख रो पड़ेंगे भक्त

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj Beaten Once- प्रेमानंद जी महाराज को लेकर मशहूर है कि वो अपने प्रवचनों और भजन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज जैसे वो हैं ऐसे शुरु से नहीं थे बल्कि वो काफी कठिन जीवन उन्होने बिताया है।

इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। लोगों के सच्चाई के रास्ते पर चलने, भक्ति मार्ग बताने से लेकर वो राधा नाम जपने का संदेश देते हैं।

जो लोग जरा सी बात होने पर कुछ भी कर डालते हैं उनको लेकर प्रेमानंद जी महाराज ने काफी अच्छी बात कही है। उनका कहना है कि उनको पीटा भी गया है और गालियां भी दी गईं हैं।

क्या बोले प्रेमानंद जी महाराज

वायरल हो रहे वीडियो में प्रेमानंद जी कह रहे हैं, ''हमें पीटा भी गया, गाली भी दी गई, अपमानित भी किया गया पूरे जीवन में। लेकिन उस समय हम यही सोचते रहे कि भगवान मेरी परीक्षा ले रहे हैं, धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। बेमतलब.. हम रात्रि में आ रहे थे 11 बजे, अकेले चलते थे उस समय, कोई शिष्य नहीं था। चाहे शराब पिए हों, गाड़ी रोकी और उतरकर हमें पीटने लगे। ऐसे ऐसे थप्पड़ मारे कि छाती में पूरे पंजे बने हुए थे, कई दिन तक बने रहे। राधा राधा.. समझ ही नहीं पाए कि कौन क्या है। इतने में एक ब्रजवासिन माई बूढ़ी लाठी लिए आ रही थी, उसने गाली देना शुरु किया तो वो लोग भाग गए। हमने लौटकर भी नहीं देखा।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''सोचा जाय कि जिन राक्षसों ने हाथ लगाया उसकी क्या गति होगी।'' एक ने लिखा, ''मेरे प्यारे गुरु जी मेरी उमर भी आपको मिले राधे राधे जी।'' एक ने लिखा, ''मन विचलित हो गया गुरु जी की बातें सुनकर।'' एक ने लिखा, ''आंखों में आसू आ गई गुरु जी की बात सुनकर।''

More from Filmibeat

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X