Premanand Ji Maharaj Health Update: भक्तों के बीच पहुंचे प्रेमानंद जी महाराज, वायरल अफवाहों पर लगा विराम!

Premanand Ji Maharaj Health Update: पिछले कुछ वक्त से प्रियामनानंद जी महाराज की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। उनकी हेल्थ को लेकर भी कई तरीके के दावे किए जा रहे थे। जिसकी वजह से उनके भक्तों के बीच चिंता बढ़ गई थी। उनके श्रद्धालु उनकी सेहत के लिए प्रार्थना भी कर रहे थे।

Premanand Ji Maharaj

लेकिन अब इसी बीच प्रेमानंद जी महाराज को लेकर एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आ चुकी है। दरअसल प्रेमानंद जी महाराज का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आज यानी 31 मई का है। जिसको देखने के बाद में उनके भक्तों ने राहत की सांस ले ली है।

पदयात्रा और दर्शन कार्यक्रम बंद होने से बढ़ी थीं अटकलें

दरअसल, पिछले कुछ समय से प्रेमानंद जी महाराज ने अपनी नियमित पदयात्रा और भक्तों से मिलने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर कई तरह की बातें शुरू हो गईं।

कुछ लोगों ने बिना किसी आधिकारिक जानकारी के अलग-अलग दावे करने शुरू कर दिए। देखते ही देखते ये चर्चाएं इंटरनेट पर वायरल होने लगीं। हालांकि, महाराज जी या उनके आश्रम की तरफ से उस समय कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई थी।

सामने आया नया वीडियो

अब प्रेमानंद जी महाराज के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नया वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो 31 मई 2026 का है, जिसमें महाराज जी भक्तों के बीच नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद जी महाराज श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं और उनके बीच उपस्थित हैं। लंबे समय बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से देखकर उनके भक्त काफी खुश नजर आ रहे हैं।

प्रेमानंद जी महाराज को है किडनी डिजीज

प्रेमानंद जी महाराज ने कई बार अपनी हेल्थ को लेकर खुलासा किया है कि उनके दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। वह लंबे वक्त से डायलिसिस पर हैं। इसी के चलते उनके चेहरे पर सूजन और लालिमा भी देखने के लिए मिल जाती है। खबरों की माने तो महाराज जी पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं।

प्रेमानंद जी महाराज का निजी जीवन

बताते चलें कि प्रेमानंद जी महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। वैसे उनका असली नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे है। 13 साल की उम्र में ही उन्होंने सांसारिक जीवन को त्याग दिया और वृंदावन में राधा वल्लभ संप्रदाय से जुड़ गए थे। अभी के वक्त में वह सोशल मीडिया के जरिए भक्तों को सही दिशा दिखाने में मदद करते हैं।

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X