मुस्लिम व्यक्ति की किडनी लेने से प्रेमानंद जी महाराज ने क्यों किया इंकार? 'जल्द बुलाएंगे वृंदावन'

Premanand Ji

Premanand Ji kidney Muslim man- प्रेमानंद जी महाराज के बारे में सभी जानते हैं कि उनको किडनी की समस्या है और नियमित उपचार होता है। डायलिसिस पर रहने वाले पूज्य संत को सभी धर्म के लोग प्यार करते हैं और कहा जाता है।

काफी समय से उनकी दोनो किडनियां खराब हैं और लोग हैरान रहते हैं कि फिर वो आम जीवन जी रहे हैं। इस वक्त एक ऐसा मामला खबरों में है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के बाद एक मुस्लिम व्यक्ति ने प्रेमानंद जी महाराज को अपनी किडनी देने की बात की थी और ये प्रस्ताव उनके सामने रखा था।

इस मुस्लिम शख्स का नाम आरिफ चिश्ती है जो कि इटारसी के रहने वाले हैं। उन्होने बकायदा लिखित में अपनी किडनी देने की बात प्रेमानंद जी महाराज से की थी। लेकिन मुस्लिम व्यक्ति कि किडनी लेने से महाराज जी ने इंकार कर दिया है। इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं लेकिन महाराज जी ने एक वादा इस व्यक्ति से किया है।

किडनी ना लेकर प्रेमानंद जी ने क्या कहा?

प्रेमानंद जी महाराज ने किडनी लेने से इंकार करते हुए कहा, 'मुझे इसकी जरूरत नहीं है।' इसके अलावा प्रतिनिधि का कहना है कि, 'आज कल के वातावरण में सौहार्द का जो संदेश आरिफ ने दिया है वो संप्रदायिक एकता का प्रतीक है।' वो इस बात से काफी खुश हैं कि आरिफ ने ऐसा प्रस्ताव उनके सामने रखा। बाबा जी के प्रतिनिधि ने आरिफ से बात करते हुए धन्यवाद कहा और काफी जल्दी उन्हे वृंदावन बुलाकर मिलने की बात कही है। आरिफ इस दौरान तेजी से चर्चा में आए हैं और लोग कई तरह की बातें उनको लेकर कर रहे हैं। बता दें कि आरिफ का कहना है कि वो प्रेमानंद महाराज से काफी प्रभावित हैं और उनको फॉलो भी करते हैं।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने उनकी किडनी डोनेट करने के लिए कहा था। महाराज जी ने मना कर दिया। लेकिन राज कुंद्रा काफी ट्रोल हुए थे और उनपर अपनी इमेज चमकाने के लिए ये काम करने का आरोप लगा था।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X