फेक रील बनाने वालों के लिए Premanand Ji Maharaj की वॉर्निंग, ये अपराध है, ऐसा पाप भुगतना पड़ेगा कि...

Premanand Ji fake news controversy

Premanand Ji fake news controversy: वृंदावन के महान संत प्रेमानंद जी महाराज की सेहत को लेकर इन दिनों तरह-तरह की खबरें उड़ रही हैं और इस बीच उन्हें जब पता चला कि लोग किस तरह से अपने फायदे के लिए झूठ फैला रहे हैं तो उन्होंने ऐसी बात कही जो आपको भी जरूर जाननी चाहिए।

प्रेमानंद जी महाराज से मिलने उनका एक भक्त आया था और वो कहने लगा कि आपके बारे में लोग ऐसी रील बना रहे हैं कि मानो आपके साथ असलियत में कुछ हो गया है। इस पर प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि हम इतना सीरियस नहीं थे, कुछ ज्यादा ही कर दिया... इस पर उनके शिष्य बोले- 'हॉस्पिटल तक भी ठीक था महाराज जी अब तो ऐसे वीडियो बनाने लगे है, कुछ भी बोल दिया जा रहा है, महाराज जी वो तो व्यूज के लिए कुछ भी कर रहे हैं और हम यहां तंग हो जाते हैं, महाराज जी हम तो आपको देख रहे हैं। कई लोगों ने ऐसा भी बोल दिया कि महाराज जी पधार गए।'

इस पर प्रेमानंद जी ने कहा- 'जो ऐसे वीडियो बनाते हैं उनको समझना चाहिए कि ये अपराध है मतलब भागवतिक अपराध है। आपने फेक खबर फैलाई जिससे हजारों लोग दुखी हुए तो उस दुख का कारण आप बने ना... फिर आपको वो पाप भोगना पड़ेगा। व्यूज रुपया दे सकता है लेकिन अपराध से मुक्त नहीं कर सकता है। यह भाव का खेल है इसमें गेम नहीं खेलना चाहिए।

प्रेमानंद जी ने आगे कहा- इस तरह का वीडियो नहीं दिखाना चाहिए। इससे भागवतिक दंड विधान लागू हो जाते हैं। यह जो लोग YouTube में इस तरह का YouTube, Facebook, Instagram इस पे सब पे रील वायरल कर देते हैं। तो उससे क्या होता है कि भावुक लोगों के दिलों में जो दुख पहुंचता है वो दुख इकट्ठा होकर आपको परिणाम मिलेगा क्योंकि आप गलत काम कर रहे हो। आपने गलत न्यूज़ दी तो उसका जब परिणाम आपको आएगा तब आप संभाल नहीं पाओगे। इसलिए सबसे प्रार्थना है कि सही जानकारी ही समाज को दी जाए। गलत जानकारी ना दी जाए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले काफी दिनों से प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब थी और इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई थी, तभी से उनके फॉलोवर्स परेशान हो रहे हैं और बीते काफी दिनों से कई संत उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं, जिसके बाद उनके फॉलोवर्स और ज्यादा चिंतिंत हो गए हैं।

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X