Premanand Maharaj Funny Video- टीवी में खुद को देख प्रेमानंद जी महाराज ने किया ऐसा मजाक, खिलखिलाने लगे लोग

Premanand Ji Maharaj Funny Video- प्रेमानंद जी महाराज को लेकर मशहूर है कि वो हमेशा हंसते मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। काफी कम देखा गया है कि वो किसी पर नाराज होते हैं। अगर गुस्सा आती भी है तो काफी प्रेम भाव से ही समझाते हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज खुद का ही मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं और काफी खुश हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि प्रेमानंद जी पीले वस्त्र धारण करके जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ कुछ और लोग भी हैं। इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि सभी खिलखिलाकर हंसने लगते हैं।
खुद को किया प्रणाम
वीडियो में आप देखेंगे कि वृंदावन की गलियों में वो हैं और उनके साथ कुछ शिष्य और भक्त हैं। इतने में एक टीवी के पास प्रेमानंद जी रुक जाते हैं जहां उनका खुद का प्रवचन चल रहा होता है। टीवी को कुछ सेकेंड देखते हैं और खुद के सामने हाथ जोड़कर मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ''जी।'' इस अदा पर लोग हंसने लगते हैं और वो महाराज जी आगे बढ़ जाते हैं। अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कर रहे हैं। प्रेमानंद जी महाराज हमेशा मजाक करते हैं और खुश रहते हैं।
क्यूट हैं महाराज जी
लोग कमेंट्स करते हुए प्रेमानंद जी महाराज को क्यूट कह रहे हैं। एक ने लिखा, ''बड़े भूले हैं गुरु जी, हमारी राधा जू के तरह।'' एक ने लिखा, ''बहुत सरल है हमारे गुरुदेव जय श्री राधे राधे।'' एक ने लिखा, ''ज़ी ज़ी ज़ी ज़ी जय हों प्रेमानन्द महाराज की।'' एक ने लिखा, ''बहुत ही शांत और अच्छे संत हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











