डायलिसिस पर चल रहे प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे 'घटोत्कच', मुस्लिम एक्टर को देखकर दिया ऐसा रिएक्शन

Ghatotkach Meet Premanand Ji Maharaj: वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज पिछले काफी समय से विख्यात हैं। उन्हें देखनें और उनका दर्शन पाने के लिए लोग जगह-जगह से आते हैं। इसी क्रम में कभी 'महाभारत' में घटोत्कच का रोल निभाने वाले एक्टर भी उनसे मिलने आए।
प्रेमानंद जी से मिलने पहुंचे रजाक खान
प्रेमानंद जी महाराज पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं, उनका रोज डायलिसिस हो रहा है और उनका हाल-चाल लेने के लिए उनसे मिलने के लिए उनके भक्त चले आते हैं। पिछले काफी समय से बहुत से संत उनसे मिलने आए और उनकी लंबी जिंदगी के लिए दुआ की। अभी हाल ही में 'महाभारत' में घटोत्कच का रोल निभाने वाले एक्टर रजाक खान भी पहुंचे, जिन्हें देखकर प्रेमानंद जी महाराज काफी खुश हुए।
रजाक खान प्रेमानंद जी के करीब जाकर उनका अभिनंदन करने लगे और बताने लगे कि उन्होंने ही महाभारत में घटोत्कच का रोल निभाया था और अब वो बाबा नीम करोली बाबा को रो प्ले करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा- 'आपका आशीर्वाद मिला... पहली बार यहां आया हूं।'
खुशी से झूम उठे प्रेमानंद महाराज
इस पर प्रेमानंद जी महाराज ने पूछा कि 'महाभारत में आप घटोत्कच बने थे?' तो रजाक खान ने कहा कि उस वक्त उनका वजन 160 किलो था लेकिन अब उनका वजन कम हो गया है। प्रेमानंद जी भी रजाक खान से मिलकर काफी खुश हो गए।


Click it and Unblock the Notifications