आश्रम के बाहर दिखे प्रेमानंद जी महाराज! पूर्णिमा की पदयात्रा के बाद आई तगड़ी अपडेट...

Premanand Ji Maharaj Health Update: पिछले कुछ दिनों से प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी हेल्थ से जुड़ी कई खबरें सामने आईं, जिसके बाद उनके लाखों भक्त चिंता में आ गए थे। लेकिन 31 मई की पूर्णिमा के दिन जब वह पदयात्रा करते हुए नजर आए तो लोगों ने राहत की सांस ली।

Premanand Ji Maharaj

दरअसल, पूर्णिमा के अवसर पर प्रेमानंद जी महाराज छोटी सी पदयात्रा करते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उनकी तबीयत कुछ सही नजर नहीं आ रही थी। वीडियो में देखा गया कि उनके सेवादार उन्हें सहारा देकर साथ ले जा रहे थे। यह देखकर कई भक्त भावुक हो गए और महाराज जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे।

1 जून को सामने आई बड़ी अपडेट

अब 1 जून की सुबह प्रेमानंद जी महाराज को लेकर एक नई और सकारात्मक जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, सुबह के समय महाराज जी केली आश्रम के बाहर नजर आए। उन्हें देखकर वहां मौजूद भक्तों के चेहरे खिल उठे।

बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने कुछ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी दिया। हालांकि उनकी सेहत को लेकर आश्रम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें बाहर देखकर भक्तों को काफी राहत मिली है।

सोशल मीडिया पर भक्त कर रहे हैं दुआएं

प्रेमानंद जी महाराज देशभर में करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। ऐसे में जब भी उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई खबर सामने आती है तो उनके भक्त चिंतित हो जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कई पोस्ट साझा किए जा रहे हैं।

31 मई को पदयात्रा का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने लगातार उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं की थीं। अब 1 जून को उनके आश्रम के बाहर दिखाई देने की खबर ने भक्तों को काफी हद तक राहत दी है।

हालांकि आपको बताते चलें कि प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन अभी भी बंद कर रखे हैं। बताया जा रहा है कि वह मौन एकांतवास में है। आधिकारिक हैंडल्स पर भी एक वीडियो शेयर किया गया है जहां पर लोगों को बताया गया है कि यह मौन एकांत वे सभी के कल्याण और नाम जप की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं।

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X