प्रेमानंद महाराज को लीवर के साथ साथ शरीर के इस अंग ने भी दिया धोखा, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती

Premanand Maharaj Hospitalized: प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य को लेकर उनके भक्त हमेशा चिंता में रहते हैं। हाल ही में लीवर की खराबी के कारण उनका इलाज चला था और अब वो ठीक हो गए थे।
लेकिन अब फिर से महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ी है और उनका अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि इस बार वो लीवर की समस्या के चलते नहीं बल्कि किसी और कारण अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
अब वो उनको कई दूसरी समस्याएं शुरु हो चुकी हैं जो कि उनके चाहने वालों के लिए काफी दुखद होने वाली है। हालांकि वो किस अस्पताल में हैं इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सीने में दर्द
लीवर की समस्या से जूझ रहे थे प्रेमानंद महाराज इस बार सीने में दर्द से परेशान हुए हैं। जी हां, रिपोर्ट्स हैं कि प्रेमानंद जी महाराज को कमजोरी और सीने में दर्द की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब उनका इलाज चल रहा है और हो सकता है कि फिर कुछ दिनों के लिए वो भक्तों से दूरी बनाकर रखेंगे। हाल ही में वो जब बीमार हुए थे तो भक्त कई दिन तक उनका इंतजार करते रहे थे और दर्शन करके ही गए थे। प्रेमानंद महाराज को लेकर इस दौरान कई गलत खबरें भी सामने आईं थी। कानपुर जिले के आखरी गांव के रहने वाले इस संत ने अपनी जिंदगी में कई समस्याओं सामना किया है। आज बड़े बड़े लोग उनसे मिलने को तरसते हैं।
प्रार्थनाएं जारी हैं
प्रेमानंद महाराज की इस बीमारी की खबर सामने आने के बाद भक्त लगाता प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। बता दें कि उनकी हालत बिगड़ने के नाम से ही उनके भक्त काफी दुखी हो जाते हैं। गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज कब फिर से सत्संग के लिए लौटते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications