Premanand Ji Maharaj का हालचाल लेने पहुंचे थे Elvish Yadav, बदले में यूट्यूबर को देना पड़ गया इतना बड़ा वादा

Elvish Yadav Meet Premanand Ji Maharaj: वृंदावन के महान संतों में से एक प्रेमानंद जी महाराज की सेहत को लेकर इस वक्त सभी लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने पद यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है, जिसके बाद से ही उनका हाल लेने के लिए उनके फैंस परेशान हैं और इसी परेशानी की वजह से एल्विश यादव भी प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे।
एल्विश यादव पहुंच प्रेमानंद महाराज के पास
प्रेमानंद जी महाराज की सेहत ठीक ना होने के कारण उन्होंने पदयात्रा को स्थगित तो कर दिया है लेकिन एकांतिक वार्तालाप वो लगातार कर रहे हैं। हाल ही में उनका हाल चाल लेने खुद मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव पहुंचे।
प्रेमानंद महाराज ने बताया अपना हाल
एक भक्त ने प्रेमानंद जी महाराज को बताया कि एल्विश यादव उनका हालचाल लेने पहुंचे हैं। जिस पर प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि 'अब स्वास्थ्य तो क्या ही ठीक होगा, दोनों किडनी फेल हैं। लेकिन भगवान ने इतनी कृपा कर रखी है कि आपसे मिल सकते हैं... बात कर सकते हैं। हमें ठीक क्या होना है, आज नहीं तो कल जाना है। '
एल्विश यादव को दी ये सलाह
प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश यादव से पूछा कि क्या आप नाम जप करते हो? तो इस पर एल्विश यादव ने कहा कि वो नहीं करते तो प्रेमानंद जी ने कहा कि- 'थोड़ा तो किया करो कि पहले किए गए अच्छे काम की वजह से आपको सफलता मिल रही है लेकिन आज का क्या... आज में भगवान का नाम लो, क्या जाता है अंगूठी की तरह काउंटर पहन लो और 10 हजार बार नाम लो। लोगे नाम...?' तो इस पर एल्विश यादव ने हामी भर दी कि वो रोज राधा नाम का 10 हजार बार जाप करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











