तबीयत बिगड़ने के बाद फूट-फूटकर रोए प्रेमानंद जी महाराज, बस हाथ जोड़े खड़े रहे... इमोशनल कर देगा वीडियो!

Premanand Ji Maharaj Crying Video: सेलेब्रिटी के बीच काफी फेमस और वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद जी महाराज का हालचाल इन दिनों ज्यादा ठीक नहीं है। उन्होंने अपनी पदयात्रा रोक दी है और अभी सिर्फ एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं और इसी एकांतिक वार्तालाप के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसके बाद प्रेमानंद जी फूट-फूटकर रोने लगे।
गुरु को देखकर रोए प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए आज के एकांतिक वार्तालाप में सुबह-सुबह उनसे मिलने के लिए श्री श्री गुरु शरणानंद जी महाराज आए। उन्हें देखकर पहले तो प्रेमानंद जी ने दंडवत प्रणाम किया और फिर फूट-फूटकर रोने लगे।
गुरु शरणानंद जी महाराज ने प्रेमानंद महाराज को उठाया और अपने गले से लगा लिया। उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े प्रेमानंद जी महाराज की आंखों में आंसू आ गए। प्रेमानंद जी का भाव देखकर गुरु शरणानंद जी महाराज की आंखों में भी आंसू आ गए।
गुरु के धोए चरण
श्री श्री गुरु शरणानंद जी महाराज को देखकर प्रेमानंद जी महाराज फूले नहीं समा रहे थे। वो खुश हुए जा रहे थे और साथ ही में रोते भी जा रहे थे। इसके बाद प्रेमानंद जी महाराज ने श्री श्री गुरु शरणानंद जी महाराज के विधिवत चरण धोए और उनकी आरती भी की।
रोज होता है डायलिसिस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी की दोनों किडनियां खराब हैं। पहले उनका डायलिसिस हफ्ते में दो बार होता था लेकिन पिछले दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से अब उनका डायलिसिस रोजाना होता है। वो इतने कष्ट में रहने के बावजूद, लोगों के साथ एकांतिक वार्तालाप जरूर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications