Premanand Maharaj को लेकर मचे बवाल पर फूटा कथावाचक का गुस्सा, कहा- 'सब खत्म होगा, राधा रानी माफ नहीं करेंगी'

Premanand Ji Maharaj Controversy: पिछले काफी दिनों से कथावाचक प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj) के कुछ बयानों का खूब विरोध जताया जा रहा है। मामला कथावचक अनिरुद्धाचार्य जी से शुरू हुआ और उनके बयानों की आग में प्रेमानंद महाराज जी के बयानों ने मिट्टी का तेल डालने का काम किया है। लेकिन अब प्रेमानंद जी के पक्ष में वृंदावन के और भी कथावचक आ रहे हैं।
इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज ने किया सपोर्ट
वृंदावन के जाने-माने कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज ने हाल ही में प्रेमानंद महाराज का समर्थन किया और उनकी बात का गलत मतलब निकालन वाले लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि 'अभी पूरा भारतवर्ष, एक महापुरुष का अपराध कर रहा है, वृंदावन में। उनकी वाणी सब सुनते हैं, उनकी वाणी से कितने लोगों के जीवन बदलते हैं। लेकिन एक बात का अनर्गल मतलब निकाल कर सब अपराध कर रहे हैं।'
'अब सब खत्म होगा'
श्री इंद्रेश उपाध्याय जी ने आगे कहा कि 'लग रहा था कि लोगों में भक्ति बढ़ रही है, लोगों में प्रेम बढ़ रहा है, लेकिन अब सब खत्म होगा। क्यों... क्योंकि आप एक रसिक का अपमान कर रहे हो। श्री जी (राधा रानी) क्षमा नहीं करेंगी।'
उन्होंने आगे कहा- 'बुरा कब लगता है... जब कोई सच बोल दे और वे तो सबको बोलते हैं। उनके लिए स्त्री-पुरुष अलग-अलग नहीं हैं। वो पुरुषों को भी समझाते हैं, वो बच्चों को भी समझाते हैं। हम कथा वक्ता जाते हैं, हमको भी समझाते हैं। आज पूरा विश्व उनका अपमान करके घनघोर अपराध कर रहा है।'
क्या है मामला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रेमानंद महाराज से पूछा गया था कि आजकल चाहे बच्चों की अरेंज मैरिज करवा लो या लव मैरिज... दोनो ही नहीं चल पा रही हैं। इस पर प्रेमानंद जी ने कहा था कि 'आजकल के बच्चे अपने मन को काबू में नहीं कर पाते हैं। चार लोगों से संबंध बनाते हैं। चाहे लड़का हो या लड़की अगर चार लोगों के साथ संबंध बनाएगा तो उसे अपनी पत्नी या पति के प्रति क्या प्रेम आएगा। जब लोगों को चार होटलो में खाने की आदत लग गई हो तो उसे घर का खाना पसंद नहीं आएगा।'
प्रेमानंद जी के इसी बयान के बाद उनका विरोध होना शुरू हो गया था। लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे थे।


Click it and Unblock the Notifications











