Premanand Ji Maharaj हुए एआई का शिकार, ऐसा वीडियो देख फटी रह गईं लोगों की आंखें, जारी किया बयान!

Premanand Ji Maharaj AI Video- एआई वीडियोज इस वक्त किसी को भी चौकाने के लिए काफी है। हाल ही में इसका शिकार प्रेमानंद जी महाराज बने हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ ऐसा करते दिख रहे हैं कि लोग हैरान हो गए।
हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि पहली बार एआई ने कुछ अच्छा काम किया है। प्रेमानंद महाराज को इस वीडियो में धड़ाधड़ अंग्रेजी बोलते हुए देखा जा सकता है। जबकि सभी जानते हैं कि वो सिर्फ थोड़ी बहुत चीजें अंग्रेजी में समझते हैं।
हालांकि प्रेमानंद जी के कुछ अनुयायियों की ये वीडियो पसंद आया है लेकिन कुछ का कहना है कि ऐसा नहीं करना चाहिए। प्रेमानंद जी महाराज की तरफ से एक नोट पर इस वीडियो को लेकर जारी किया गया है।
नोट में क्या लिखा है?
प्रेमानंद जी को एआई का शिकार बनाने के बाद एक नोट सामने आया है। उसमें लिखा है, "आप सभी को सूचित व सावधान करना है कि वर्तमान में कई लोग पूज्य गुरुदेव श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज की वाणी व उपदेशों को Artificial Intelligence (AI) के माध्यम से अन्य भाषाओं में परिवर्तित करके या मनमाने ढंग से प्रस्तुत कर Social Media Platforms पर डाल रहे हैं जो कि बिल्कुल ही मर्यादा व कानून के खिलाफ है। अतः आप सभी से प्रार्थना व निवेदन है कि पूज्य महाराज जी की वाणी की गरिमा उनकी मूलभूत भाषा शैली में ही बनी रहे इसलिए कोई भी AI का प्रयोग कर ऐसी Videos ना बनाएं ना समर्थन करें या ना ही कहीं Share करें ।"
विराट- अनुष्का करते हैं फॉलो
वैसे तो प्रेमानंद जी महाराज को हर धर्म के लोग काफी पसंद करते हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में वो तब आए जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उनके पास पहुंचे थे। दोनों अक्सर उनके पास जाते हैं और कई तरह के सवाल पूछते हैं। प्रेमानंद जी के जवाब लोगों खुश करने और संतुष्ट करने के लिए काफी हैं।


Click it and Unblock the Notifications