संभोग के वक्त भी नाम जप करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने इस सवाल का दिया ऐसा जवाब, सन्न रह गए लोग

Premanand Maharaj said Chants during intercourse- प्रेमानंद जी महाराज के पास कई तरह के लोग आते हैं और उनके सवाल भी काफी हैरान करने वाले होते हैं। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है कि आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक भक्त ने प्रेमानंद जी महाराज से सवाल किया और संभोग के दौरान नाम जप करने को लेकर सवाल पूछा। इसके बाद महाराज जी ने जो कुछ भी कहा वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
उनका मजेदार जवाब खबरों का हिस्सा है और वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। प्रेमानंद महाराज इस दौरान भक्तों से बात कर रहे थे और उन्होने इसको लेकर भी खुलकर बोला।
सहवास के समय नाम जप?
वायरल हो रहे वीडियो में शख्स ने पूछा, ''क्या संभोग के वक्त नाम जप कर सकते हैं?'' प्रेमानंद जी महाराज ने कहा, ''हां बिल्कुल, बिल्कुल छोड़ना नहीं चाहिए। उसी समय दिल रुक जाए तो। उसी समय हमारी दुर्गति हो जाएगी। हम कभी नाम नहीं छोड़ते राधा राधा। लेकिन ये नाम तभी चलेगा जब आप धर्म से सहवास करेंगे।
अगर अधर्म से सहवास कर रहे हैं तो फिर नहीं माना जाएगा, फिर वो पापाचरण होगा। धर्मयुक्त अपनी पत्नी से, धर्मयुक्त और समययुक्त।'' प्रेमानंद जी महाराज के इस जवाब से लोग संतुष्ट हैं और उनके वीडियोज पर भी कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग शख्स का मजाक बना रहे हैं तो कुछ इस सवाल से खुश हैं।
क्या बोले लोग
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''संभोग करना पाप नहीं है इसी से संसार चलता है, पाप तो जब लगता है आप पराई स्त्री से करते हो।'' एक ने लिखा, ''कैसे कैसे सवाल पूछते हैं।'' एक ने लिखा, ''जो व्यक्ति सदा नाम जप करते है, उसे संभोग के समय कुछ क्षण जप न करने से क्या दिक्कत।'' एक ने लिखा, ''पूरे भारत में प्रेमानंद महाराज जैसा जानकार कोई नहीं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications