मदीना के बाद 'ख्वाजा गरीब नवाज' की दरगाह में प्रेमानंद महाराज के लिए मांगी गई दुआ, वीडियो ने जीता दिल

Premanand Ji

Premanand Ji Ajmer Dargah: प्रेमानंद महाराज को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह के वीडियोज और तस्वीरें सामने आती हैं। हाल ही में एक इंडियन मुस्लिम ने मदीना में उनके लिए दुआ की थी।

लेकिन शहंशाहे हिंद ख्वाजा गरीब नवाज के यहां से एक वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग गंगा जमुनी परंपरा की मिसाल पेश करते नजर आ रहे हैं। अब अजमेर की इस मशहूर दरगाह में प्रेमानंद जी महाराज के लिए प्रार्थना की जा रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इसकी काफी तारीफ हो रही है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने की अफवाहें फैल रही थीं। इसे लेकर भक्तों में चिंता भी थी। लेकिन बाद में केलि कुंज आश्रम की ओर से एक जानकारी दी गई, जिसमें साफ कहा गया कि महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं।

पोस्टर के साथ दिखी भीड़

वीडियो में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रेमानंद महाराज के पोस्टर के साथ खड़े हुए हैं। इस भीड़ में पुरुषों के साथ साथ मुस्लिम महिलाएं भी नजर आ रही हैं। प्रेमानंद जी महाराज की तस्वीर के साथ उनका नाम लिखा हुआ है। कुछ दिनों से लगातार ये भी खबर थी कि वो पैदल यात्रा भी नहीं कर रहे हैं। कहा जाता है कि जो लोग उनका आशीर्वाद लेने और उनके प्रवचन सुनने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं वहीं जो लोग प्रेमानंद महाराज से वार्तालाप नहीं कर पाते हैं वह उन्हें देखने के लिए रात्रि पदयात्रा में शामिल होते हैं। प्रेमानंद महाराज को सभी धर्मों के लोग पसंद करते हैं क्योंकि वो सिर्फ इंसानियत की बात करते हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

अजमेर से इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''अगर इंसान अच्छा होता है तो हर जगह उसकी अच्छाई बयान होती है।'' एक ने लिखा, ''एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे मुस्लिम भाईयों।'' एक ने लिखा, ''भारत वासियों खुशियां मनाओ अपना पुराना भारत लौट आया।'' एक ने लिखा, ''मुस्लिम भाइयों से प्रेम है।''

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X