मोनालिसा ने किसी हीरोइन की तरह मारी एंट्री, बदला हुआ एटीट्यूट देख दंग रह गए लोग!

Monalisa spotted like a Bollywood Celebrity- प्रयागराज से चर्चा में आईं मोनालिसा इस वक्त किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। वो कहीं भी जाती हैं तो चर्चा का केंद्र बन जाती हैं। बता दें कि इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनका लुक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है और बेहद सुंदर लग रही हैं।
बता दें मोनालिसा की जिंदगी बदल चुकी है और वो गाड़ियों में घूमती हैं और फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस वीडियो में वो जिस तरह से स्पॉट की गईं ऐसा लग रहा था कि हिंदी फिल्म की कोई एक्ट्रेस स्पॉट की गई है।
सिंपल से कपड़े पहने मोनालिसा ने गले में एक मोतियों का हार डाला था। उनके आसपास पैपराजी नजर आ रहे थे। मोनालिसा इस दौरान बेहद खुश दिखीं।
कार में बैठकर हुईं रवाना
कहा जा रहा है कि कार में बैठने से पहले मोनालिसा ने एक बार फिर से अपना मेकओवर करवाया है। इस वीडियो को Viralbhayani ने साझा किया था। मोनालिसा बेहद शानदार दिख रही हैं। इस दौरान उन्होने पैपराजी से बात की और जब उनसे पूछा गया कि आपकी फेवरिट हीरोइन कौन है तो उन्होने सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिया। इसके बाद मोनालिसा गाड़ी में बैठीं और निकल गईं। इसके पहले इस अंदाज में उनको स्पॉट नहीं किया गया था।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
मोनालिसा के बदले हुए लुक को देखकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने का कहना है कि, वो एक्ट्रेस जैसी लग रही हैं। किसी ने लिखा, चार दिन की चांदनी है। एक ने लिखा, वो बेहद अच्छी है। किसी ने सुंदर कहा तो किसी ने ट्रोल किया।
बता दें कि मोनालिसा ने रिएक्शन नहीं दिया है। वो एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं लेकिन इस फिल्म के निर्देशक को जेल हो जाने के कारण अब वो काम नहीं कर रही हैं। देखने वाली बात होगी कि वो कब किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं। मोनालिसा एक बंजारन हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications










