24 को हुई शादी, 25 को सुहागरात और 26 को दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, ससुराल से लेकर मायके में मचा हंगामा

Prayagraj Wedding: वैसे तो शादी बारात में तमाम मेहमान आते हैं। घर में रौनक जम जाती है। लड़के वाले तो धूमधाम से शादी करके आते हैं और बहू के आने का इंतजार करते हैं। आम तौर पर तो यही होता है, लेकिन फिलहाल तो प्रयागराज से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं।
जी हां, प्रयागराज के करछना क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई। शादी भी धूमधाम से हुई और घर वालों ने बहू का स्वागत भी धूमधाम से किया, लेकिन अगले दिन जो हुआ उसे देखकर लोगों के तो होश ही उड़ गए।
जी हां, उत्तर प्रदेश के एक गांव में ऐसी शादी हुई है जिसके चर्चे जिलेभर में हो रहे है। इस शादी में दूल्हे राजा शादी भी करते हैं और दूल्हन का स्वागत भी होता है। 24 फरवरी को शादी हुई थी और 25 फरवरी को विदाई हुई थी। घर में तमाम मेहमान भी थे। दूल्हे और दुल्हन ने शादी की सभी रस्में भी पूरी कीं। दोनों की सुहागरात के लिए तमाम डेकोरेशन की गई। अगले दिन बहू उठी उसने सभी के लिए चाय बनाई। घर में खुशी का माहौल था। मेहमान ढोलक बजाकर बहू के आने की खुशी में खुश थे, लेकिन अचानक से बहू के पेट में तेज दर्द उठा था। घरवाले बहू को अस्पताल ले गए।
डॉक्टर ने जैसे ही बहू की जांच की उन्होंने कहा कि बहू प्रेग्नेंट है और तुरंत ही डिलीवरी करनी होगी। तकरीन 2 घंटे बाद बहू ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस खबर के मिलते ही घर में मायूसी था गई। क्योंकि लड़के वाले समझ नहीं पा रहे थे कि ऐसा कैसे हुआ 24 को शादी हुई तो 26 को बच्चा कैसे हो सकता है। लड़के वालों ने दुल्हन के घर वालों को खबर दी। वहीं जैसे ही लड़की वाले अस्पताल पहुंचे लड़के वालों ने सवाल किया कि लड़की आपकी प्रेग्नेंट थी तो बताया क्यों नहीं। इस पूरी घटना को देख लड़के वालों ने नई बहू और नवजात बच्चे को मायके भेज दिया।
जब हंगामा अधिक होने लगा तब लड़के ने कहा कि यह बच्चा उसका नहीं है। उसकी शादी 4 महीने पहले ही तय हुई थी। वहीं लड़की वालों का कहना है कि दोनों की शादी 2024 में तय हुई थी शादी फिक्स होने के बाद दोनों का मिलना जुलना भी शुरू हो चुका था। फिलहाल तो लड़के वाले इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं अब यह मामला पंचायत में पहुंचा है फिलहाल तो अभी पंचायत ने कोई फैसला नहीं सुनाया है।
Image Credit-(feelthevibe979- Instagram)


Click it and Unblock the Notifications