प्रयागराज का अमरेंद्र बाहुबली... प्राण बचाने के लिए मां बाप ने किया राजमाता वाला काम, Viral Video

Prayagraj flood Video: इस बार मानसून ने पहले दस्तक देकर जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं दूसरी ओर रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने देशभर में मौसम का मिजाज बदल दिया है। तेज बारिश और लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। कई शहरों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है तो कई शहरों में आधे-आधे घर ही पानी में डूब गए हैं। वहीं प्रयागराज के तमाम इलाकों में सिर्फ पानी ही पानी देखा जा रहा है।
बच्चे को बचाने के लिए माता-पिता ने किया ये काम
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रयागराज के रसूलाबाद में भी पानी कमर से ऊपर चल रहा है। रेस्कयू टीम पहुंच गई है, लेकिन फिर भी लोग अपनी जान बचाने के लिए एक खुद से ही सुरक्षित जगह पर जाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं बघाड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि माता-पिता अपने बच्चे को बचाने के लिए निकलते हैं लेकिन पानी का बहाव इतना तेज होता है कि पिता ने बच्चे को मां से लेकर अपने हाथों से बच्चे को ऊपर उठाया। कपल किसी भी स्थिति में बच्चे को बचाने की कोशिश करते हैं।
वीडियो देख लोगों को आई बाहुबली की याद
किसी ने कपल के इस यह वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। बता दें कि इस वीडियो को देख लोग खेद जता रहे हैं एक वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- किसी-किसी की परिस्थिति कितनी खराब है। जहां एक समय पर लोग घाट जाने के लिए भीड़ लगता हैं वहीं अब लोग वहां से भाग रहे हैं। सरकार को इसपर काम करना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-ये है रियल बाहुबली। फिल्में तो एडिट होती हैं, लेकिन ये सच्चाई है ऐसे माता पिता को सलाम। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-बड़ा होकर बच्चा बोले कि क्या किया आपने हमारे लिए तो यही वीडियो दिखा देना। बता दें कि कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











