मौत से पहले प्रतीक का आखिरी VIDEO, अपर्णा भी दिखी! बोले- 'जिंदगी तुम्हारे साथ वैसे ही पेश आए जैसे तुमने..',
Prateek Yadav Last Video: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम यादव के बेटे और और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की खबर से देश भर में शोक के साथ साथ हैरानी है। प्रतीक यादव की मौत के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसी बीच मौत से पहले प्रतीक यादव का आखिरी वीडियो सामने आ गया है।

प्रतीक यादव का आखिरी वीडियो
प्रतीक यादव करीब महीने भर पहले अपने परिवार के साथ वेकेशन पर थे। यहां से उन्होंने अपर्णा और अपनी छोटी बेटी के साथ काफी सारी तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही 3 अप्रैल को प्रतीक यादव ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में प्रतीक यादव वेकेशन पर एडवेंचर करते दिखाई दे रहे हैं।
एडवेंचर और फिटनेस फ्रीक प्रतीक यादव
प्रतीक यादव अपने इस आखिरी पोस्ट में जेट चलाते हुए देखा जा रहा है। उन्हें जेट उड़ाते हुए देखना लोगों के लिए अचंभित करने वाला था। इसपर कई तरह के कमेंट भी आए थे, उनकी ये पोस्ट इस बात की गवाही देती है कि उन्हें गाड़ियों और जिम के अलावा विमानों का भी शौक था। प्रतीक यादव एडवेंचर और फिटनेस के काफी शौकीन थी जो कि उनके इंस्टाग्राम से साफ झलकता है।
जानवरों के करते थे बेहद प्यार
इसके अलावा प्रतीक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को पिन कर रखा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि May Life Treat You the Way you treat animals (जिंदगी आपके साथ वैसा ही पेश आए जैसा आप जानवरों के साथ पेश आते हैं) जिसपर लोग तरह-तरह के कमेंट भी किए थे, एक कमेंट में एक व्यक्ति ने लिखा था कि आपक रिश्ता खत्म हो गया है तो किस बात का दुख है आपको। बता दें कि प्रतीक यादव एनिमल लवर थे।
अपर्णा प्रतीक की लड़ाई और सुलह
बता दें कि प्रतीक और अपर्ण का रिश्ता साल की शुरुआत में काफी विवादों में आ गया था। जनवरी 2026 में प्रतीक यादव ने अपर्णा के खिलाफ पोस्ट करते हुए उन्हें 'फैमिली डिस्ट्रॉयर' बताकर तलाक देने का दावा किया था। हालांकि इसके कुछ ही दिनों बाद प्रतीक ने जानकारी दी की उनकी बीच सब ठीक हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications