..................... Prateek Yadav Last Photos Iceland blue lagoon vacation with wife Aparna Yadav and daughters - Hindi Filmibeat

Prateek Yadav Last Photos: मौत से पहले प्रतीक यादव को इस जगह ले गई थी पत्नी अपर्णा, पहले हुआ था तगड़ा कलेश

Prateek Yadav Last Photos: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के असमय निधन और मौत का कारण सामने ना आने पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं अखिलेश यादव का भी बयान सामने आ चुके हैं जिसमें उन्होंने आर्थिक स्थिति के कारण परेशान होने के बात बताई है। इन सबके बीच प्रतीक की आखिरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल चुकी हैं।

Prateek Yadav Last Photos

प्रतीक की आखिरी तस्वीरें

प्रतीक यादव कुछ ही समय अपनी पत्नी अपर्णा यादव और दोनों बेटियों के साथ आइसलैंड में वेकेशन मनाने के लिए गए थे। यहां वर्ल्ड फेमस जियोथर्मल स्पा ब्लू लगून से उन्होंने अपनी अपर्णा और बेटियों के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें क्लिक की थी। तस्वीरों में प्रतीक और अपर्णा की छोटी बेटी ही दिखाई दे रही हैं और कैप्शन से मालूम होता है कि बड़ी बेटी तस्वीरें क्लिक कर रही थी।

प्रतीक का आखिरी वीडियो

प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम पर ये ही उनकी आखिरी तस्वीरें हैं। इसके बाद उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। ये वीडियो प्रतीक यादव ने 3 अप्रैल को शेयर किया था। इस वीडियो में उन्हें जेट उड़ाते हुए देखना लोगों के लिए अचंभित करने वाला था। इसपर कई तरह के कमेंट भी आए थे, उनकी ये पोस्ट इस बात की गवाही देती है कि उन्हें गाड़ियों और जिम के अलावा विमानों का भी शौक था। प्रतीक यादव एडवेंचर और फिटनेस के काफी शौकीन थी जो कि उनके इंस्टाग्राम से साफ झलकता है।

अर्पणा प्रतीक का मैरिटल कलेश

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 19 जनवरी 2026 को प्रतीक यादव ने एक पोस्ट में पत्नी पर परिवार के रिश्ते बिगाड़ने, केवल प्रसिद्धि और प्रभाव हासिल करने की चाह रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि प्रतीक यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और पत्नी को इसकी कोई परवाह नहीं है।

हालांकि इसके करीब महीने भर बाद 28 फरवरी 2026 को प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी के साथ एक पोस्ट किया और लिखा, "All is good" इससे इतना साफ है कि वो लोगों के बीच संदेश देना चाहते हैं कि उनके और उनकी पत्नी के बीच अब सबकुछ सही है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X