Prateek Yadav Last Hours: प्रतीक यादव के आखिरी कुछ घंटो की कहानी, बेडरूम में क्या क्या हुआ? जानें
Prateek Yadav Last Hours: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर बीजेपी के सांसद और एक्टर रविकिशन ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रतीक के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए समस्त यादव परिवार के लिए क्षति बताया।

रवि किशन ने किया ये खुलासा
रवि किशन ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, 'प्रतीक यादव का महज 39 की उम्र में जाना बेहद चौंकाने वाला है। प्रतीक स्वभाव से काफी अच्छे व्यक्ति थे और अक्सर मुझे जिम में मिला करते थे। हमारी वर्कआउट को लेकर चर्चा होती रहती थी। वे एक सफल व्यवसायी थे और हमेशा खुद को राजनीति से दूर रखते थे।'
उन्होंने आगे बातचीत में बताया कि वेदांता में कुछ समय से प्रतीक का इलाज तो चल रहा था। उन्होंने कहा, 'उनकी दो छोटी-छोटी प्यारी बच्चियां हैं। महादेव उनकी पत्नी अपर्णा बहन और बेटियों को शक्ति दे। साथ ही, अखिलेश यादव जी और समस्त यादव परिवार को शक्ति दे। ये बहुत बड़ी क्षति है। उनका जाना बहुत चौंकाने वाला है। हालांकि, अभी तक उनके जाने का कारण पता नहीं चला है लेकिन दुख है कि वे अब इस दुनिया में नहीं और महादेव उन्हे अपने चरणों में स्थान दे।'
प्रतीक यादव के आखिरी घंटे
इसके साथ ही प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी। प्रतीक यादव मामले में पुलिस एहतियातन ज़रूरी कदम उठा रही है। शुरुआती प्रक्रिया में घर के जिस कमरे में प्रतीक यादव थे, उसको बंद करके रखा गया है।
सिविल अस्पताल में मृत घोषित
प्रतीक के मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे काफी सवाल हल हो जाएंगे। लखनऊ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक को सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications