Prateek Yadav Business: इस चीज का बिजनेस करते थे प्रतीक यादव? मौत के बाद अपर्णा कैसे संभालेगी साम्राज्य
Prateek Yadav Business: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। वो हमेशा राजनीति से दूरी बनाकर रखते थे। हालांकि उन्होंने बिज़नेस में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई थी। फिटनेस से लेकर रियल एस्टेट तक, उनका कारोबार खूब फैला हुआ था। इसलिए काफ़ी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर प्रतीक यादव का बिजनेस क्या था और वे हर साल कितनी कमाई करते थे।

राजनीति से दूर रहकर बिजनेस में कमाया नाम
जहां एक तरफ प्रतीक यादव के पिता मुलायम सिंह यादव का परिवार पूरी तरीके से पॉलिटिक्स में एक्टिव रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ प्रीति की यादव ने खुद को राजनीति से पूरी तरीके से दूर रखा। उन्होंने बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया और एक सफल कारोबारी बने।
प्रतीक यादव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आते थे। कई बार जिम वर्कआउट और फिटनेस से जुड़े हुए वीडियो भी शेयर करते रहते थे। उनकी बेहतरीन फिटनेस देखकर काफी सारे लोग उनकी उम्र का अंदाजा भी नहीं लगा पाते थे।
'Iron Core Fit' से बनाई अलग पहचान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रतीक यादव ने साल 2015 में लखनऊ में Iron Core Fit नाम से एक जिम शुरू किया था। धीरे-धीरे यह जिम और भी ज्यादा पॉपुलर हो गया और इसकी कई ब्रांच बन गई। खबरों के अनुसार उनके जिम में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर उपकरण इटली और अमेरिका से आते थे।
इस जिम में सालाना फीस ₹35000 की बताई जाती है। इसी के चलते यह जिम शहर के प्रीमियम फिटनेस सेंटरों में भी आता था। प्रतीक यादव की फिटनेस को लेकर दीवानगी साफ देखने के लिए मिलती थी।
रियल एस्टेट में भी किया बड़ा कारोबार
सिर्फ फिटनेस सेक्टर में ही नहीं बल्कि प्रतीक यादव ने रियल एस्टेट सेक्टर में भी काफी बेहतरीन काम किया है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग से लेकर इन्वेस्टमेंट और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन जैसे काम किया करते थे। साथ ही वह कई ब्रांड्स की प्रमोशन और ब्रांडिंग से भी जुड़े हुए थे।
कुछ मीडिया खबरों की माने तो जिम और रियल एस्टेट बिजनेस से वह तकरीबन साल में 1.5 करोड़ की कमाई कर लेते थे। उनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो दावा किया जाता है कि वह 5 से 7 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा यादव के चुनावी हलफनामे में दोनों की चल और अचल संपत्ति तकरीबन 23 करोड़ की बताई गई।
लग्जरी कारों के थे शौकीन
प्रतीक यादव को महंगी और लग्जरी कारों का भी काफी शौक था। उनके कार कलेक्शन में कई शानदार गाड़ियां शामिल थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास करीब 5 करोड़ रुपये की Lamborghini भी थी, जिसने लोगों का ध्यान खूब खींचा था।
फिटनेस को बनाया अपनी पहचान
प्रतीक यादव सिर्फ बिजनेस नहीं करते थे, बल्कि फिटनेस को लेकर लोगों को प्रेरित भी करते थे। वे खुद रोजाना घंटों जिम में बिताते थे और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते थे। यही वजह है कि उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने और कम उम्र में निधन की खबर से लोग हैरान रह गए।
प्रतीक यादव की निजी जिंदगी
प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी शादी बीजेपी नेता अपर्णा यादव से हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। राजनीति से दूरी बनाने के बावजूद उनका नाम हमेशा चर्चाओं में बना रहा।


Click it and Unblock the Notifications