..................... Prateek Yadav Aparna Yadav 10 years relation before grand marriage Prateek Yadav Aparna Yadav childhood love story - Hindi Filmibeat

Prateek Aparna Love Story: बिन शादी 10 सालो तक प्रतीक के साथ रिलेशन में रही थी अपर्णा, फिर बिगड़ी बात

Prateek Yadav Aparna Yadav Love Story: उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनीतिक घराने में शोक पसर चुका है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का असमय निधन हो गया है। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की जानी मानी नेता हैं।

Prateek Yadav Aparna Yadav Love Story

अपर्णा प्रतीक के बिगड़े रिश्ते

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की जोड़ी इस साल के शुरुआत में अपने बिगड़ते रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में आ गई थी। प्रतीक यादव के तलाक के ऐलान वाले पोस्ट ने जहां हर किसी को हैरान कर दिया था तो वहीं अपर्णा के ओर से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया था। हालांकि इसके कुछ ही दिनों बाद प्रतीक ने वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी कि उनके और अपर्णा के बीच सब ठीक हो चुका है। ऐसे में हम आपको प्रतीक और अपर्णा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि काफी दिलचस्प है।

स्कूल में हुई थी पहली मुलाकात

दोनों की मुलाक़ात बचपन में स्कूल के दिनों में हुई और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा हुआ। बचपन की दोस्ती प्रेम में तबदील हुई और लंबे समय तक दोनों एक-दूसरे को समझने के बाद उन्होंने जीवन साथी बनने का निर्णय लिया।

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की लव मैरिज

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव दोनों ने परिवार की रजामंदी से लव मैरिज की थी। दोनों की प्रेम कहानी बेहद ही फिल्मी है। दोनों स्कूल के समय से एक दूसरे को जानते थे। दोनों लखनऊ में अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करते थे। उन दिनों दोनों की मुलाकात इंटर स्कूल फंक्शन के दौरान हुआ करती थी। यह दोस्ती का सिलसिला आगे बढ़ने की सबसे बड़ी वजह इनके बीच के दोस्त थे जो कॉमन थे। यह दोनों जब भी मिलते थे खूब बाते किया करते थे।

बर्थडे पार्टी में मांगी मेल आई डी

अपर्णा यादव को पहले यह नहीं पता था कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। एक रोज एक बर्थडे पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई। जहां प्रतीक ने अपर्णा से उनकी ई-मेल आईडी मांगी। यह बात है साल 2001 की उन दिनों में मोबाइल का उतना चलन नहीं था।

Also Read
मौत से पहले प्रतीक का आखिरी VIDEO, अपर्णा भी दिखी! बोले- 'जिंदगी तुम्हारे साथ वैसे ही पेश आए जैसे तुमने..',
मौत से पहले प्रतीक का आखिरी VIDEO, अपर्णा भी दिखी! बोले- 'जिंदगी तुम्हारे साथ वैसे ही पेश आए जैसे तुमने..',

मेल पर प्रतीक यादव ने किया था प्रपोज

कुछ दिन बाद अपर्णा अपना मेल चेक कर रही थी तो उन्होंने देखा कि प्रतीक यादव के बहुत सारे मेल आए हुए थे। जब अपर्णा ने मेल पढ़े तो देखा कि प्रतीक ने उन्हें अपने दिल की बात लिख अपने प्यार का इजहार किया था।

शादी से पहले 11 साल डेटिंग

स्कूल से दोस्ती और बर्थडे पार्टी में मिले ई-मेल के जरिए प्यार के इजाहार के बाद दोनों ने एक दूजे को 11 साल तक डेट किया। फिर साल 2012 में दोनों ने परिवार की सहमति से शादी की। यह उस वक्त की सबसे हाई प्रोफाइल शादी थी। आप ऐसे ही समझ लीजिए दोनों की शादी में अनिल अंबानी से लेकर अमिताभ बच्चन जैसी फेमस हस्तियां शामिल हुई थी।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X