Aparna Yadav Prateek Yadav Divorce: घर तोड़ने वाली मतलबी औरत, डिपंल यादव की देवरानी का पति ने किया ये हश्र
Aparna Yadav Prateek Yadav Divorce: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के सोशल मीडिया पोस्ट ने देश भर में बवाल काट दिया है। भारतीय जनता पार्टी की नेता और पत्नी अपर्णा यादव की तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रतीक ने अपनी भड़ास निकाली है और उन्हें परिवार तोड़ने वाली महिला बताते हुए जल्द तलाक का ऐलान किया है।

प्रतीक यादव के इस पोस्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जहां तमाम लोगों को इसपर यकीन नहीं हो रहा है तो वहीं काफी सारे लोगो का मानना है कि कहीं प्रतीक का इंस्टाग्राम हैक तो नहीं हो गया है। सामने आए इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि प्रतीक यादव की ओर से पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने की बात कही गई थी और साथ में अपर्णा की तस्वीर भी साझा की गई थी।
मानसिक स्थिति ठीक नहीं
इंस्टाग्राम पर अंग्रेज़ी में लिखे गए इस कथित पोस्ट में पत्नी पर परिवार के रिश्ते बिगाड़ने, केवल प्रसिद्धि और प्रभाव हासिल करने की चाह रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि प्रतीक यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और पत्नी को इसकी कोई परवाह नहीं है।
अपर्णा के भाई की सफाई
हालांकि, इस पूरे मामले में अपर्णा यादव के परिवार की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया आई है। अपर्णा के भाई ने साफ कहा है कि प्रतीक यादव ने इस तरह का कोई पोस्ट नहीं किया है और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया था। उनके मुताबिक, वायरल हो रहा पोस्ट फर्जी है।
बीजेपी नेता है अपर्णा यादव
गौरतलब है कि अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं। इस कथित पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें और चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
2011 में हुई थी प्रतीक यादव-अपर्णा की शादी
फिलहाल इस पूरे विवाद पर अपर्णा यादव की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी 4 नवंबर 2011 को हुई थी और दोनों की दो बेटियां हैं।


Click it and Unblock the Notifications