'कथा को कई लोगों ने बिजनेस बना लिया है..' किसपर भड़कीं कथावाचक प्राची देवी? बिना नाम लिए साधा निशाना!

Prachi Devi on Katha as Business: इस वक्त कई कथावाचक हैं जो कि ट्रेंड कर रहे हैं। कुछ लोग राजनीति में उतर चुके हैं तो कुछ किसी ना किसी कारणों से खबरों का हिस्सा रहते है।
लेकिन कथा के नाम पर वो क्या कर रहे हैं इसको लेकर मशहूर कथावाचक प्राची देवी उर्फ प्राची शुक्ला ने एक खुलासा किया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रही हैं कि कुछ लोगों ने कथा के नाम पर व्यवसाय शुरु कर दिया है।
हालांकि उनका इशारा किसकी तरफ था इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि इस महिला कथावाचकों की बात करें तो इस वक्त देश में एक नाम सुनाई देता है और वो जया किशोरी।
क्या बोलीं प्राची देवी?
कथावाचक इस दौरान किसी पॉडकास्ट पर थीं और कथावाचकों को लेकर बात कर रहीं थीं। उनका कहना था, ''कथा को व्यवसाय बोला जाता है और कई लोगों ने व्यवसाय बनाया भी है। ठीक है मैं मानती हूं कि कई लोगों का घर चलता है। इसके लिए मैं सिर्फ एक बात बोलूंगी कि बहुत से लोग हैं जो कि ऐसे काम कर रहे हैं जो कि समाज के लिए ठीक नहीं है। मुझे सीधे सीधे बोलने की जरूरत नहीं है आप समझ सकते हैं। जो समाज में कुछ दे नहीं रहे हैं और समाज में कुरीति ही आ रही है। ऐसे लोगों को लोग सपोर्ट भी करते हैं और उनका प्रचार भी करते हैं।''
उन्होने आगे कहा, ''अगर कथा की बात आती है तो एक छोटा वक्ता भी एक कथा कर रहा है, ठीक है उसका घर चल रहा है, उसके साथ जो लोग है उनकी आजीविका चल रही है ठीक है। वो समाज को कुछ अच्छा तो दे रहा है। कथा के माध्यम से क्या सिखाते हैं? यही तो सिखाते हैं कि शराब मत पियो, माता पिता की सेवा करो, झूठ मत बोलो, स्त्री का सम्मान करो, धर्म के मार्ग पर चलो, गऊ सेवा, गऊ भक्ति, राष्ट्र भक्ति, राष्ट्र सेवा। तो कथा के माध्यम से अगर कोई अच्छा काम सिखा रहा है और उसको व्यवसाय बना रहा है तो ये बुरा व्यवसाय नहीं है।''
प्राची देवी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। आप डालिए एक नजर..


Click it and Unblock the Notifications











