'बहुत बुरी लग रही हो...' बीच सड़क हो गई पूनम पांडे की फजीहत, बच्चे ने कैमरे के सामने कर दी गजब बेज्जती!

Poonam Pandey Viral Video- कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा सामने आता है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होता है। सितारे जिनकी एक झलक के लिए लोग परेशान रहते हैं वो कई बार ट्रोल भी हो जाते हैं।
इस वक्त एक वीडियो अभिनेत्री पूनम पांडे का सामने आ रहा है जिसमें एक बच्चे ने ही मुंह पर उनकी बेज्जती कर दी है। इस दौरान वो पैपराजी से बात कर रहीं थीं। बच्चे ने पूनम पांडे से कह दिया, ''बहुत बुरी लग रही हो।''
इसके बाद इस एक्ट्रेस का रिएक्शन देखने लायक था। आपको भी इस वीडियो को देखकर यकीन नहीं आने वाला है। एक वक्त के लिए तो पूनम पांडे को शॉक लगा कि कोई ऐसे मुंह पर कैसे कह सकता है।
पूनम पांडे ने खुद कही थी ये बात..
वायरल हो रहे इस वीडियो में हमेशा की तरह पूनम अपने हॉट लुक में नजर आ रही है। इस वीडियो को statemirrornews ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस दौरान पूनम पांडे मीडिया से बात कर रही थीं और उन्होने अचानक कहा, ''मैं कितनी बुरी दिख रहूं हूं।''
इसके पहले पैप्स कुछ बोल पाते पास खड़े एक बच्चे ने कहा, ''हां दिख तो रही हो।'' इसके बाद गुस्सा हों गईं और उसका कान खींचने के लिए पास गईं। ये देख बच्चा वहां से भाग निकला। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। पूनम पांडे को लोग बुरी तरह से ट्रोल तर रहे हैं।
लोगों ने किए ऐसे ऐसे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''बच्चे मन के सच्चे।'' एक ने लिखा, ''सड़क पर खड़ी सड़कछाप लग रही है।'' एक ने लिखा, ''बच्चे हैं सच बोलते हैं।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए पूनम पांडे का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











