स्टेज पर दिखा पुलिसवाले का छिपा टैलेंट, डांस देख फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें, इंटरनेट पर छाया वीडियो

सोशल मीडिया पर जो दर्शकों के दिलों को छू जाता है वही वायरल हो जाता हैं। ऐसा ही दिलों को छू देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसमें देखा जा सकता है की एक पुलिसकर्मी स्टेज पर ऐसा डांस करता है कि देखने वालों के पसीन छूट जाते हैं। आइये जानते हैं कि क्या है इस वायरल वीडियो में खास।

Policeman Dance

वायरल हों रहे इस वीडियो में इस पुलिसकर्मी ने साबित कर दिया है कि हुनर दिखाने की कोई सीमा नहीं होती भले ही वह किसी दूसरे प्रोफेशन में चले जाए। उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपना हुनर दिखाने में पीछे नहीं रहते। आपको बता दें कि वायरल हो रहा यह वीडियो UP पुलिस पीएसी संस्थापना दिवस 2025 का हैं जिसमें एक पुलिस कर्मचारी पॉपुलर बॉलिवुड फिल्म 'भाग मिल्खा भाग के सबसे हिट गाने 'हवन करेंगे हवन करेंगे' पर शानदार डांस करता नजर आ रहा है।

भाग मिल्खा भाग गाने पर किया शानदार डांस

यह पुलिसकर्मी बड़े ही जोश और आत्मविश्वास के साथ-साथ गाने की ताल से ताल मिलाता नजर आ रहा है और अपनी इस धमाकेदार परफॉरमेंस से लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है इस पुलिस कर्मी ने वही लुक पहन रखा है जैसा की मिल्खा सिंह ने इस गाने में पहना था। हाफ पैंट और बनियान में उनका लुक, चेहरे के एक्सप्रेशन और बेहतरीन डांस उनकी वीडियो को बड़ा ही दमदार बना रहा है।

वीडियो पर आ रहे ताबड़तोड़ व्यूज

इस वीडियो को आप इंस्टाग्राम पर supercop_sharma नाम की आईडी पर देख सकते हैं। इस वीडियो पर अभी तक 3.8 मिलियन यानी 38 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर लोगों के भर-भर कर कमेंट्स भी आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आज तो अपने अपने डांस से कमाल ही कर दिया। वहीं दूसरे ने लिखा वर्दी के साथ अद्भुत हुनर वहीं कई बड़े पुलिस अफसरों को भी यह वीडियो बड़ा ही पसंद आया और संदीप शर्मा की खूब तारीफ भी की हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X