थाने के सामने पत्नी संग रीलबाजी करना पड़ा इंस्पेक्टर को भारी, डांस का वायरल वीडियो देख, शुरू हुई जांच

यूं तो आए दिनों सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी किसी के अतरंगी गाना गाने का तो कभी किसी के डांस का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा देता है। फिलहाल तो एक डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, लेकिन यह डांस वीडियो किसी आम इंसान का नहीं बल्कि एक पुलिस इंस्पेक्टर का है। दरअसल एक पुलिस कर्मी का पत्नी संग रीलबाजी करना और थाने के सामने नाचना उनपर भारी पड़ चुका है। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

Police inspector dance

इंस्पेक्टर का डांस करना पड़ा भारी

सोशल मीडिया का क्रेज आज के जमाने में लोगों पर साफ देखने को मिल जाता है। बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ों तक हर कोई सोशल मीडिया पर समय बिताना और फोटो वीडियो पोस्ट करना पसंद करता है। इसी सोशल मीडिया का क्रेज पलामू के हुसैनाबाद थाने इंस्पेक्टर सोनू चौधरी पर भी चढ़ा, लेकिन उनका शौक उनपर ही भारी पड़ गया । बता दें इंस्पेक्टर सोनू चौधरी ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने पत्नी के साथ थाने परिसर में वर्दी में रहकर एक डांस रील बनाई थी। उनकी यह रील फिलहाल तो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है की इंस्पेक्टर सोनू चौधरी ने अपनी पत्नी को पुलिस की टोपी पहनाकर पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।


होगा सख्त एक्शन

आपको बता दें इस वीडियो के सामने आते ही सोनू चौधरी के खिलाफ हुसैनाबाद के SDPO मोहम्मद याक़ूब ने इस पूरी घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं SP रिष्मा रमेशन ने बताया है ही जांच पूरी होने के बाद इंस्पेक्टर सोनू चौधरी अगर दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारियों का मानना है कि थाना परिसर एक अनुशासित कार्यालय है। ऐसे में थाना के अधिकारियों को इस तरह के वीडियो बनाना अनुशासनहीनता का प्रतीक है और नियमों का उलंघन करना है थाना परिसर कोई निजी स्थल नहीं है।

Read more about: treniding video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X