..................... PM Narendra Modi gifts this precious female accessory to Italy PM melony with melody know monga silk stole price - Hindi Filmibeat

दो दिनो में पीएम मोदी ने मेलोनी पर की तोहफो की बारिश, दी वो चीज जिसकी लड़कियां होती हैं दीवानी, जाने कीमत

PM Narendra Modi And Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इटली दौरा काफी सुर्खियों में रहा है। यूं को पीएम इटली से वापस भारत लौट आए हैं लेकिन उनके इटली के किस्से थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के पीएम मोदी की दोस्ती और बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है।

PM Narendra Modi And Meloni

मोदी जी ने जब से मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया है उसके बाद से सोशल मीडिया अलग ही माहौल है। इसी बीच खबरे हैं कि मेलोनी के पीएम मोदी के तोहफे यहीं नगीं रुके हैं बल्कि ये फेहरिस्त लंबी है। मोदी ने इस दौरान इटली की प्रधानमंत्री को मूगा सिल्क का एक स्टोल भी गिफ्ट किया था। इसे असम को गोल्डन सिल्क कहा जाता है। जानिए क्या है इसकी खासियत और कितनी है कीमत।

बताया जाता है कि यह सुनहरा पीला रंग रेशम खासतौर पर असम की ब्रह्मपुत्र घाटी की एक दुर्लभ विरासत मानी जाती है। इसे एंथेरिया एनामेन्सिस से प्राप्त किया जाता है। ये रेशम कीड़े सोम और सोमाल पौधों की सुगंधित पत्तियों पर फीड करती हैं। इस रेशम को बनाने में आर्टिफिशियल डाई का यूज नहीं किया जाता है जो इसे पर्यावरण के अनुकूल प्रतीक बनाता है। नमी सोखने की क्षमता और यूवी-प्रतिरोधी गुण इसे दुनिया के सबसे मजबूत फाइबर्स में से एक बनाते हैं।

कितनी है कीमत?

मूगा सिल्क से साड़ी, शॉल और स्टोल के साथ-साथ कई दूसरे आइटम भी बनाए जाते हैं। मूगा रेशम का कारोबार वर्तमान में 200 करोड़ रुपये का है लेकिन इसमें 10 गुना तक बढ़ोतरी की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूगा सिल्क शॉल की कीमत 3,500 रुपये से 38,000 रुपये तक हो सकती है। इसकी कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि इसमें यूज होने वाले सिल्क की प्योरिटी कितनी है। ब्लेंडेड मूगा शॉल की कीमत कम हो सकती है जबकि प्योर हैंडलूम मूगा शॉल की कीमत कहीं ज्यादा होती है।

शिरुई लिली सिल्क स्टोल

प्रधानमंत्री मोदी ने मूगा सिल्क स्टोल के साथ ही इटली की प्रधानमंत्री को शिरुई लिली सिल्क स्टोल भी भेंट की। मोदी ने इटली के अलावा हॉलैंड, नॉर्वे और स्वीडन की भी यात्रा की। यूरोप जाते समय वह कुछ घंटे के लिए खाड़ी देश यूएई में भी रुके थे। इस दौरान उन्होंने हॉलैंड के राजा को राजस्थान की ब्लू पॉटरी, रानी को मीनाकरी और कुंदन ईयररिंग तथा प्रधानमंत्री को मधुबनी पेंटिंग गिफ्ट में दी।

Read more about: pm modi narendra modi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X