Meloni को 'Melody' गिफ्ट करते पीएम मोदी का मजेदार Video Viral, खिलखिलाकर हंसी इटली की प्रधानमंत्री
Meloni Modi Molody Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी नजर आ रही हैं। नरेंद्र मोदी के वीडियो और मजाकिया तस्वीरें अक्सर मेलोनी के साथ सामने आते हैं और दोनों को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिलता है।

इस वक्त पीएम मोदी इटली में हैं और वहां से जो वीडियो सामने आया उसने लोगों को हंसा दिया है। काम के बीच मस्ती करते इन दो बड़े नेताओं का अंदाज गदगद करने वाला है। दरअसल पीएम मोदी इंडिया से पारले कंपनी की एक टॉफी जिसका नाम मेलोडी है वो लेकर गए थे।
पीएम मोदी इस वीडियो में मेलोनी को मेलोडी गिफ्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर धमाका हो गया है और लोग इसको साझा करके हंस रहे हैं।
मेलोडी गिफ्ट की..
इस वीडियो में दोनों पीएम दिख रहे हैं। मेलोनी कहती हैं, ''प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बेहद अच्छी टॉफी लेकर आए हैं।'' पीएम मोदी कहते हैं- ''मेलोडी।'' ये सुनकर मेलोनी जोर जोर से हंसने लगती हैं। बता दें कि मेलोनी और मेलोडी नाम काफी मैच करता है और इसी को लेकर दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इधर इंडिया में इस वीडियो पर लोगों के ढेरों मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी और मेलोनी को लेकर फनी कमेंट्स इंडिया में बनते रहते हैं।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, ''चमचे जल भुन रहे हैं। इस हंसी से सांप लोटेगा चमचों के दिलों में।'' एक ने लिखा, ''मेलोनी + मोदी = मेलोडी।'' एक ने लिखा, ''वाह मोदी जी छा गए आप,, दोनो साथ में अच्छे लग रहे है।'' एक ने लिखा, ''वो अलग ही लेवल का पीएम है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
