पीएम मोदी का 100 मिलियन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए खुद किसे करते हैं फॉलो

PM Narendra Modi 100 Million: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले बड़े नेता बन गए हैं। उन्होंने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था और तब से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही है। हालांकि वो किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं।उनकी फॉलोइंग लिस्ट 0 है।

PM Narendra Modi 100 Million

दूसरे बड़े नेताओं से कितने आगे?

फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी कई देशों के नेताओं से काफी आगे हैं।

-Donald Trump के करीब 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
-Prabowo Subianto के लगभग 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
-Luiz Inacio Lula da Silva को 14.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
-Recep Tayyip Erdogan के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
-Javier Milei के करीब 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
इन सभी नेताओं के फॉलोअर्स को जोड़ दें, तो भी यह संख्या पीएम मोदी के फॉलोअर्स से कम बताई जा रही है।

भारत में भी सबसे आगे

देश के अंदर भी इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं।
-Yogi Adityanath करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
-Rahul Gandhi के लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इजरायल दौरे पर मिला खास सम्मान

इस बीच पीएम मोदी दो दिन के इजरायल दौरे पर हैं। वहां की संसद Knesset ने उन्हें अपना सबसे बड़ा सम्मान "स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल" दिया।

यह सम्मान भारत और इजरायल के रिश्तों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया। संसद में भाषण के बाद उन्हें यह मेडल दिया गया और वहां मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

भारत-इजरायल के पुराने रिश्तों का जिक्र

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में इजरायल की बहादुरी और उपलब्धियों की काफी सराहना होती है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्ते बहुत पुराने हैं और हजारों साल पहले भी आपसी जुड़ाव के सबूत मिलते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: narendra modi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X