पाकिस्तान की हेकड़ी निकालने वाली पेटल गहलोत का सिंगिंग वीडियो वायरल, सुर और आलाप सुन दंग रह गए लोग...

पेटल गहलोत आज देश दुनिया में छाई हुई है। हर कोई पेटल गहलोत के बारे में जानना चाह रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर तो पेटल गहलोत के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग तो उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) 2025 में भारत की ओर से युवा राजनियक की आवाज बनने वाली पेटल गहलोत ने 22 सितंबर को पाकिस्तान की आतंकवाद को लेकर जमकर लताड़ लगाई। उनकी स्पीच और उनके कॉन्फिडेंस को देख लोग ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।
इंटरनेट पर छा गया पेटल गहलोत का ये वीडियो
इसके बाद तो पेटल गहलोत सोशल मीडिया पर छा गईं। उनके फोटो और वीडियो तो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। वहीं हाल ही में पेटल गहलोत का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो को देख लोग तो उनके मुरीद हो गए हैं। दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पेटल गहलोत गाना गाती नजर आ रही हैं। वह बस अपने शौक में गाना नहीं गा रही हैं बल्कि हाथ में गिटार पकड़। सुर ताल और आलाप लागाते हुए वह जिस तरह से गाना गा रही हैं लोग तो उन्हें प्रोफेशनल सिंगर समझ बैठे हैं।
Celebrating #InternationalFrancophonieDay with this #mashup that is incidentally a product of @AFMumbai conceived by its students and profs over a decade ago.
— Petal Gahlot (@petal_gahlot) March 20, 2022
A French song of the 80s “Une belle histoire” with a Hindi classic of the 2000s.
Enjoy!@alliancefrdelhi @ifiofficiel pic.twitter.com/5hlWGVdxEY
पेटल गहलोत के गाने को सुन तारीफों की लगी लाइन
वायरल हो रहे पेटल गहलोत के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पहले फ्रेंच गाना गाना शुरू करती हैं। उसके बाद वह उसे हिंदी सॉन्ग 'दिल को तुमसे प्यार हुआ पहली बार हुआ' मिक्स करती नजर आती हैं। पेटल गहलोत की आवाज और गिटार की धुन उनके इस गाने को बहुत ही दिलचस्प बना रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर पेटल गहलोत का यह वीडियो खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ आप जहां राजनीतिक क्षेत्र में देश का नाम बढ़ा रही हैं वैसे ही आवाज गायकी आपको देश से जुड़ रही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-वाह बहुत ही खूबसूरत आवाज हमें गर्व है आप पर।


Click it and Unblock the Notifications