PCS Success Story: कौन हैं श्रेया शर्मा और आकृति शुक्ला? ननद-भाभी दोनों बन गईं पीसीएस ऑफिसर
PCS Success Story: कहते हैं किसी घर में अगर ऊपरवाला खुशियां भेजता है तो ऐसे भेज देता है कि यकीन कर पाना मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ जौनपुर के घर में हुआ है जहां दो महिलाओं ने बाजी मारी है। जी हां, पता चला है कि इस घर में ननद और भाभी दोनों का सेलेक्शन यूपी पीसीएस में हुआ है और ये काफी हैरान करने वाला संयोग है।

एक ओर जहां ननद -भाभी के रिश्ते को हमेशा लड़ाई झगड़े को लेकर पहचान मिली है तो वहीं इन दोनों ने ये साबित कर दिया है कि मेहनत करने से कुछ भी संभव हो सकता है। जौनपुर के अखिलेश शुक्ला हैं जिनकी बेटी और बहू एक साथ पीसीएस में चयनित हुई हैं और लोग काफी हैरान हैं।
ननद-भाभी ने गाड़े झंडे
रिपोर्ट्स की मानें तो इनके घर में जश्न का माहौल है और महिलाओं का नाम श्रेया शर्मा और आकृति शुक्ला है। ये भाभी-ननद हैं और एक साथ काफी समय से पढ़ाई करती आ रही हैं। पता चला है कि परीक्षा पास करने के बाद अब श्रेया कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनी हैं, आकृति डिप्टी एसपी के पद पर चुनी गई हैं।
इस खबर के सामने आते ही लोग उनको सोशल मीडिया पर जोरदार तरीके से बधाइयां दे रहे हैं। इस साल यूपीएससी में महिलाओं ने काफी बाजी मारी है और इधर पीसीएस के इस सेलेक्शन ने लोगों को गदगद कर दिया है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस खबर के सामने आने के बाद लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बधाई हो।'' एक ने लिखा, ''अजब रिश्ते की गजब कामयाबी।'' एक ने लिखा, ''दोनों लोगों को बधाई हो।'' एक ने लिखा, ''हमारे यहां तो लड़ाई से ही फुरसत नहीं है ननद भाभी को।'' इस तरह से लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा लोग उनकी तारीफें भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















