PCS Success Story: कौन हैं ये मियां बीवी? शादी के बाद दोनों बने पीसीएस अधिकारी, हैरान कर देगी कहानी
PCS Success Story: कहते हैं कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता लेकिन मेहनत लगन से की जाए तो कुछ भी कभी भी हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कानपुर के इस कपल ने करके दिखाया है।

इन दोनों ने उस कहावत को गलत साबित कर दिया है कि शादी के बाद महिलाएं कुछ नहीं कर सकती हैं। दरअसल दोनों मियां बीवी ने पीसीएस ऑफिसर बनकर लोगों को हैरान कर दिया है।
ये कहानी है कि चकेरी के श्यामनगर में रहने वाले कपल मोनाली सिंह (Monali Singh) और आकर्ष खरे (Akarsh Khare) की जो कि लोगों को प्रेरित करने के लिए काफी है। 2024 की यूपी पीसीएस की परीक्षा में पति पत्नी दोनों सफलता पाई है और इस वक्त पत्नी लेखपाल है तो वहीं पति एक समीक्षा अधिकारी है।
2022 में दोनों ने की थी शादी..
मोनाली सिंह और आकर्ष खरे ने 2022 में शादी की थी और इसके बाद मोनाली ने ठाना था कि वो पीसीएस अधिकारी बनेंगी। पत्नी की इस लगन को देखकर उनके पति आकर्ष ने भी ठाना था कि नौकरी के बाद बचे समय में वो पढ़ाई करेंगे और पीसीएस की तैयारी करेंगे। दोनों ने नौकरी के साथ साथ सेल्फ स्टडी की और किसको पता था कि दो साल के अंदर ही दोनों सफलता की ऐसी इबारत लिखेंगे जो कि लोगों को हैरान कर देगी। इस वक्त मोनाली सिंह नर्वल तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनके पति लखनऊ हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी हैं।
कैसा है दोनों का परिवार
दोनों ही काफी अच्छी फैमिली से आते हैं। मोनाली के पिता भी सीओडी से रिटार्य हैं। मोनाली की बात करें वो दो बहन हैं और मोनाली छोटी हैं। मोनाली की बड़ी बहन भी सरकारी नौकरी करती हैं और अध्यापक हैं। पीसीएस परीक्षा पास करने के बाद अब मोनाली सिंह असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स बन गईं हैं, वहीं उनके पति आकर्ष खरे का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। दोनों के घर में ढेरों खुशियां आईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications















