PCS Success Story: कौन हैं अयोध्या की अनामिका मिश्रा? बिना कोचिंग पाई चौथी रैंक, स्कूल टीचर से सीधे एसडीएम बनी

PCS Success Story: पीसीएस की परीक्षा में भी लड़कियों ने इस बार झंडे गाड़े हैं। कहते हैं कि अगर आप मेहनत करें और लगन के साथ अपने लक्ष्य ओर बढ़ें तो इसको पाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है।

PCS Success Story

ये कहावत अयोध्या की अनामिका मिश्रा पर सटीक बैठती है। बता दें कि अनामिका अब एसीडीएम हैं लेकिन कुछ समय तक वो एक स्कूल टीचर हुआ करती थीं। उन्होने मेहनत इतनी खामोशी से की थी सफलता ने शोर मचा दिया।

Also Read
इंडिया के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 'राका' लुक ने हिलाया इंटरनेट, एटली के साथ एक और ब्लॉकबस्टर का ऐलान
इंडिया के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 'राका' लुक ने हिलाया इंटरनेट, एटली के साथ एक और ब्लॉकबस्टर का ऐलान

अनामिका मिश्रा अयोध्या की रहने वाली हैं और एक हाउसवाइफ भी हैं। इन सारी चीजों के बाद भी उन्होने पीसीएस की तैयारी की और अब सभी उनका नाम जानते हैं।

कैसे की पीसीएस की तैयारी

अनामिका मिश्रा ने यूपी पीसीएस में चौथा स्थान प्राप्त किया है और ये अपने आप में एक शानदार बात है। टॉप 10 में आना किसी भी प्रतियोगी के लिए सपने जैसा होता है। उनकी कहानी किसी भी महिला को प्रेरित कर सकती है क्योंकि घर के काम देखते हुए और स्कूल में पढ़ाते हुए उन्होंने इस सफलता को हासिल किया है। साल 2018 से वो पढ़ा रही हैं और हैरान करने वाली बात है कि उन्होने किसी संस्थान से कोई कोचिंग नहीं ली थी। ​बता दें कि वो स्कूल से लौटकर जब घर आती थीं तो रोजाना 3-4 घंटे पढ़ाई करती थीं। अनामिका की मानें को एग्जाम पास आए तो उन्होने पढ़ाई का समय बढ़ा दिया और रोजाना करीब 8 से 9 घंटे पढ़ाई की। सेल्फ स्टडी के दम पर इतनी रैंक लाना यकीन ना करने वाली बात है लेकिन ऐसा हो चुका है।

यूपी पीसीएस 2024 के रिजल्ट काफी हैरान करने वाले आए हैं और तमाम प्रतियोगियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। अनामिका की बात करें तो किसी भी चीज के लिए परिवार का साथ खड़े रहना बहुत जरूरी है और उनके परिवार ने उनका भरपूर साथ दिया जिससे वो सफल हो पाईं।

More from Filmibeat

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X