Success Story: 40 की उम्र में की UPPSC की तैयारी, लोगों ने मारे ताने, फिर 3 बच्चों की मां बनी PCS अफसर
Success Story Of Deipa Bhati: कई बार भारत में ऐसी भी लड़कियां होती है जो बहुत ही छोटी उम्र में शादी कर लेती हैं और उनके सारे सपने जिम्मेदारियों में दबकर रह जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बताने वाले हैं, जिसने शादी की और 18 साल के बाद में तीन बच्चों की मां बनने के बावजूद भी अपने सपनों को पूरा किया। हम बात कर रहे हैं दीपा भाटी की जिन्होंने दिन रात मेहनत करके PCS अफसर बनने का सपना पूरा किया।

शुरु से ही कुछ बड़ा करना चाहती थी दीपा भाटी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपा भाटी उत्तर प्रदेश के गौतम नगर जिले के छोटे से गांव कोंडली बांगर की रहने वाली है। जोश टॉक की एक वीडियो में उन्होंने खुद अपनी स्ट्रगल की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि वह एक मिडिल क्लास परिवार में जन्मी। उनके पास में लिमिटेशन थी लेकिन उनके सपने बड़े थे। शुरुआत में उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई की। केमिस्ट्री से ग्रेजुएशन किया। इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
तीन बच्चों की मां बनने के बाद भी नहीं मानी हार
बेहद कम उम्र में दीपा भाटी की शादी हो गई थी। शादी के बाद उन्होंने घर और परिवार की जिम्मेदारियां को पहले रखा। शादी के बाद तीन बच्चे हुए जिनकी परवरिश करने के लिए भी उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन इस बीच पढ़ाई के लिए वक्त निकालना भी काफी मुश्किल हो गया।
कई बार तो ऐसा भी हुआ जब दीपा भाटी को लगने लगा कि उनका सपना अधूरा ही रह जाएगा। लेकिन उनके मन में कहीं ना कहीं आगे बढ़ने की चाह थी। जिम्मेदारियां के बोझ तले भी उन्होंने हार नहीं मानी।
परिवार की जिम्मेदारियां को संभालते हुए दीपा भाटी ने एक स्कूल में पढ़ना शुरू कर दिया था। लेकिन कुछ वक्त बाद उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ गई थी। लेकिन बाद में उनके भाई ने उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए कहा। तो उन्होंने UPPSC परीक्षा देने का फैसला ले लिया था और उन्होंने पूरी मेहनत के साथ में तैयारी की।
दीपा भाटी को लोग मारते थे ताने
दीपा भाटी ने बताया कि तीन बच्चों की जिम्मेदारी होने के बावजूद भी उन्होंने परीक्षा की तैयारी की और यह इतना आसान नहीं था। दिन भर घर के काम करना और रात में पढ़ाई करना इतना आसान नहीं होता है। काफी लोग तो उनको उनकी उम्र और हालात को देखकर ताने भी मारते थे। काफी लोग कहते हैं कि बुढ़ापे में दिमाग खराब हो गया है। बच्चों से तो एग्जाम निकलते नहीं है और ये करेंगी। लेकिन फिर भी दीपा भाटी ने अपना फोकस नहीं हटाया और अपने लक्ष्य पर ध्यान दिया।
40 की उम्र में बनी PCS अफसर
पहले तो दीपा भाटी को असफलता हासिल हुई और इसके बाद में उन्होंने UPPSC 2021 परीक्षा में 166वीं रैंक हासिल की। शादी के 18 साल के बाद तकरीबन 40 साल की उम्र में वह PCS अफसर बनी और उन्होंने तैयारी के लिए NCERT बुक्स पर ही ज्यादा फोकस किया था। सबसे खास बात यह है कि जब उन्होंने परीक्षा पास की तो उनकी बड़ी बेटी बारहवीं कक्षा में पढ़ रही थी।


Click it and Unblock the Notifications