Payal Gaming Viral Video: पायल धारे ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, बता डाली विवादित वीडियो की सच्चाई
Payal Gaming Break Silence on Viral Video: पायल धारे, सोशल मीडिया पर पायल गेमिंग के नाम से जाना जाता है। कुछ दिनों से लगातार उनके कथित एमएमएस को लेकर चर्चा हो रही थी। कहा जा रहा है कि जो वीडियो लीक हुआ है वो पायल गेमिंग का है।

हालांकि पायल का कुछ कहना है। लीक्ड वीडियो को लेकर पायल ने चुप्पी तोड़ दी है और एमएमएस को लेकर खुलकर बात की है। पायल का कहना है कि वीडियो में जो कोई भी नजर आ रहा है उसका उनके कोई लेना नहीं है। इस घटना से पायल काफी दुखी हैं और उनके समर्थक भी लगातार उनका सपोर्ट कर रहे हैं।
क्या बोलीं पायल गेमिंग?
पायल ने कहा, ''कुछ दिनों से ऑनलाइन कंटेंट फैलाया जा रहा है जो गलत तरीके से मेरे नाम और छवि को उस वीडियो से जोड़ती है जिसे वर्तमान में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है। मैं यह स्पष्ट रूप से और बिना किसी संदेह के कहना चाहती हूं: उस वीडियो में दिखाई देने वाली व्यक्ति मैं नहीं हूं, और इसका मेरे जीवन, मेरे फैसलों या मेरी पहचान से कोई संबंध नहीं है।"
इसके अलावा उनका कहना है, "मेरे नाम और छवि के दुरुपयोग से निपटने और कानून के अनुसार जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।" इसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर उनको लेकर बातें की जा रही हैं।
यू्ट्यूब पर कितने सब्सक्राइबर?
पायल गेमिंग एक बड़ी यूट्यूबर हैं और उनको यूट्यूब के साथ साथ इंस्टाग्राम पर भी लोग फॉलो करते हैं। पायल गेमिंग एमपी के इंदौर के पास छिंदवाड़ा नामक एक छोटे से गांव से आती हैं। ना सिर्फ अपने काम को लेकर बल्कि अपने लुक्स को लेकर भी वो अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके यूट्यूब पर 45 लाख सब्सक्राइबर हैं। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि उनके इस खुलासे के बाद लोग उस वीडियो से उनका जोड़ना बंद करते हैं या नहीं है। हालांकि कइयों का मानना है कि वो एआई वीडियो है और पूरी तरह से फेक है।


Click it and Unblock the Notifications











