'तुम मेरे 10वें पति...' 19 मिनट के बाद पायल गेमिंग के नए क्लिप ने मचाया तहलका, वीडियो हुआ वायरल
Payal Gaming Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में पायल धरे, जिन्हें लोग पायल गेमिंग के नाम से जानते हैं, अचानक जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उनका एक कथित प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद उनका नाम ट्रेंड करने लगा।

इस पूरे मामले पर पायल ने अपना रिएक्शन दिया और इसे बेहद अपमानजनक और परेशान करने वाली घटना बताया। हालांकि, इसी बीच उनसे जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर नया बवाल खड़ा कर दिया है।
पायल का 10वां पति
इस नए वायरल वीडियो में पायल एक शख्स को अपना 10वां पति बताती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ एक अनजान व्यक्ति भी दिख रहा है, जिसे लेकर फैंस के बीच तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर पायल के साथ दिखाई दे रहा यह मिस्ट्री मैन कौन है।
असल में, पायल गेमिंग से जुड़े कुछ डीपफेक वीडियोज ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। इन्हीं वजहों से इंटरनेट पर '19 मिनट' जैसे शब्द भी तेजी से ट्रेंड करने लगे। इस चर्चा के चलते पायल के पुराने वीडियो भी दोबारा वायरल होने लगे हैं।
पुराना है वीडियो
अब जो वीडियो सामने आया है, वह करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है, जिसमें पायल मजाकिया अंदाज में एक शख्स को अपना 10वां पति कहती दिखाई देती हैं। हैरानी की बात यह है कि यह वीडियो पायल के नहीं, बल्कि उस अनजान शख्स के यूट्यूब अकाउंट से अपलोड किया गया था।
अभिनव रेड्डी के साथ किया मजाक
इस वीडियो में पायल गेमिंग, मशहूर ट्रैवल यूट्यूबर अभिनव रेड्डी के साथ नजर आती हैं। अभिनव अपने ट्रैवल व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं, जिनमें वह अलग-अलग देशों की यात्रा कर वहां की खासियतें दिखाते हैं। कुछ समय पहले एक इवेंट के दौरान पायल और अभिनव की मुलाकात दुबई में हुई थी।
इसी मुलाकात से जुड़ा एक वीडियो अभिनव ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। वीडियो में अभिनव शेख के गेटअप में नजर आते हैं और पायल के साथ मजाक करते दिखते हैं। इस दौरान वह हंसी-मजाक में पायल से कहते हैं कि वह उनकी पांचवीं पत्नी हैं। उसी पुराने मजाकिया वीडियो को अब लोग अलग नजर से देख रहे हैं, जिसकी वजह से यह एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications