पायल गेमिंग MMS केस में बड़ा खुलासा! साइबर सेल का सख्त एक्शन, पकड़े गए आरोपी का माफीनामा हुआ वायरल
Payal Gaming Obscene Video Controversy: 25 साल की पायल गेमिंग एक जाना-माना नाम हैं गेमिंग इंडस्ट्री का। यही वजह है कि पिछले दिनों इस इंफ्लुएंसर को बदनाम करने की साजिश रची गई और उनका नाम लेकर एक MMS वायरल किया गया। लेकिन अब इस मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

महाराष्ट्र साइबर ने यूट्यूबर पायल गेमिंग से जुड़े कथित डीपफेक वीडियो को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल के अनुसार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने वाले कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और कई को कानूनी नोटिस भेजे गए हैं। इतना ही नहीं, जिन लोगों की पहचान हुई है, उनसे सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई गई है।
सोशल मीडिया के जरिए दी गई जानकारी
महाराष्ट्र साइबर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस कार्रवाई की पुष्टि की। पोस्ट में बताया गया कि गलत और भ्रामक वीडियो अपलोड करने और उसे शेयर करने वालों को ट्रेस कर लिया गया है। एजेंसी ने यह भी कहा कि जिन अकाउंट्स से कंटेंट वायरल हुआ, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा, उस व्यक्ति की पहचान भी कर ली गई है जिसने सबसे पहले यह वीडियो ऑनलाइन डाला था, और उसके खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी।
साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस
साइबर सेल का कहना है कि टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करना और कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों को चेतावनी दी गई है कि बिना जांच-पड़ताल किसी भी लिंक या वीडियो को शेयर करना कानूनी मुसीबत में डाल सकता है।
आरोपी ने मानी अपनी गलती
एक वीडियो में आरोपी अभिषेक जादौन ने स्वीकार किया कि उसने बिना सच्चाई जाने डीपफेक वीडियो का लिंक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दिया था। उसने कहा कि काउंसलिंग के बाद उसे समझ आया कि उसके इस कदम से यूट्यूबर की इमेज को नुकसान पहुंचा। उसने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने का भरोसा भी दिया।
जांच अभी जारी
महाराष्ट्र साइबर ने बताया कि इस केस में शामिल और लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और कार्रवाई संभव है।
क्या है पूरा विवाद?
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके साथ दावा किया गया कि वीडियो में दिख रही लड़की यूट्यूबर पायल गेमिंग है। हालांकि, कई यूजर्स ने तुरंत इस दावे को खारिज कर दिया और वीडियो को AI से बनाया गया फर्जी कंटेंट बताया।
पायल गेमिंग ने दी थी सफाई
वीडियो के वायरल होते ही पायल गेमिंग ने बयान जारी कर साफ किया था कि क्लिप में दिख रही महिला वह नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल किया गया है और इस मामले में वह दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications