19 मिनट के वायरल वीडियो से मचा बवाल! Payal Gaming विवाद के बीच Sweet Zannat ने बताई अपनी आपबीती

Payal Gaming controversy: सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने वाली खबरें कई बार किसी की जिंदगी पर गहरा असर डाल देती हैं। हाल ही में भारतीय गेमिंग इंफ्लुएंसर पायल धरे, जिन्हें लोग Payal Gaming के नाम से जानते हैं, इसी तरह के एक विवाद में फंस गईं।

Payal Gaming viral video controversy

सोशल मीडिया पर एक निजी वीडियो वायरल हुआ, जिसे लेकर दावा किया जाने लगा कि उसमें दिख रही लड़की पायल हैं।

Payal Gaming ने साफ की सच्चाई

इस पूरे मामले पर पायल धरे ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि वायरल हो रहे वीडियो से उनका कोई भी संबंध नहीं है। पायल ने एक सख्त बयान जारी करते हुए बताया कि उनके नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखने वाली लड़की वह नहीं हैं और उस कंटेंट का उनकी जिंदगी, सोच या पहचान से कोई लेना-देना नहीं है।

Sweet Zannat भी बनीं अफवाहों का शिकार

इसी तरह का एक मामला Sweet Zannat नाम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ भी सामने आया। Sweet Zannat मेघालय के महेंद्रगंज की रहने वाली हैं और इंस्टाग्राम पर मजेदार और आम जिंदगी से जुड़े वीडियो बनाती हैं।

करीब 19 मिनट 34 सेकंड का एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। कई यूज़र्स ने बिना किसी पुख्ता सबूत के दावा कर दिया कि वीडियो में दिख रही लड़की Sweet Zannat हैं। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Zannat ने वीडियो जारी कर किया इनकार

लगातार फैल रही अफवाहों के बाद Zannat ने 28 नवंबर 2025 को एक वीडियो शेयर कर सच्चाई बताई। उन्होंने साफ कहा कि वायरल वीडियो से उनका कोई लेना-देना नहीं है। Zannat ने बताया कि वीडियो में दिख रही लड़की उनसे शारीरिक रूप से अलग है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उस वीडियो में लड़की फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही है, जबकि वह खुद अंग्रेजी में ज्यादा बात नहीं पाती हैं।

असली वीडियो में कौन था?

बाद में सामने आया कि वायरल वीडियो में दिखने वाला कपल दरअसल बंगाली यूट्यूबर्स Sofik SK और Dustu Sonali थे। इसके बाद यह साफ हो गया कि Sweet Zannat का उस वीडियो से कोई लेना-देना नहीं था।

डीपफेक वीडियो से भी झेलना पड़ा तनाव

Zannat ने यह भी खुलासा किया कि उनके खिलाफ एक अलग डीपफेक वीडियो भी बनाया गया था, जिसे AI तकनीक से तैयार किया गया था। यह वीडियो उनके ही इलाके के दो लड़कों ने बनाया था। बाद में दोनों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जिसे Zannat ने एक बड़ी बहन की तरह स्वीकार कर लिया, लेकिन उन्होंने साफ चेतावनी दी कि भविष्य में किसी और लड़की के साथ ऐसा न किया जाए।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X