अभी-अभी शुरू हुई पटना मेट्रो और कांड भी... लोगों के सामने छोटी स्कर्ट में लड़की लगी थिरकने और घूर-घूरकर...

Viral Video: पटना मेट्रो की शुरुआत को कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन यह अब चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है। जहां एक तरफ लोग नई मेट्रो में सफर करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के कारनामे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
मेट्रो के अंदर बनाई रील
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की मेट्रो के भीड़ भरे डिब्बे में डांस करती नजर आ रही है। बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रहा है और एक शख्स उस लड़की का वीडियो बना रहा है। वीडियो अपलोड होते ही इंटरनेट पर छा गया और कुछ ही घंटों में इसे 34 हजार से ज्यादा बार देखा गया।
लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा- 'पटना मेट्रो में सिर्फ तीन स्टेशन हैं, तो इसे जल्दी डांस खत्म करना पड़ा होगा!' कई यूजर्स ने ऐसे वीडियो को लेकर नाराजगी भी जताई और कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट जगहों पर ऐसे स्टंट नहीं करने चाहिए।
DMRC ने उठाए सख्त कदम
गौर करने वाली बात यह है कि कुछ समय पहले दिल्ली मेट्रो ने भी इस तरह के वीडियो बनाने पर सख्ती दिखाई थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 14 सितंबर से ट्रेनों और स्टेशनों पर ऐलान किया था कि कोई भी यात्री रील, डांस वीडियो या सोशल मीडिया कंटेंट मेट्रो परिसर में शूट ना करे।
गुटखा से सने स्टेशन की तस्वीरें भी वायरल
पटना मेट्रो से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने लोगों को नाराज कर दिया। इस वीडियो में सीढ़ियों, रेलिंग, प्लेटफॉर्म और यहां तक कि ट्रैक पर भी गुटखा के लाल दाग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने कहा- 'अभी पटना मेट्रो शुरू हुए दो-तीन दिन ही हुए हैं और देखिए, गुटखा खाने वालों ने स्टेशन की हालत खराब कर दी है। सरकार इतनी मेहनत से इतनी खूबसूरत मेट्रो बना रही है, लेकिन कुछ लोग इसे गंदा करने में लगे हैं। शर्म आनी चाहिए।'
लोगों का कहना है कि यह नई मेट्रो पूरे बिहार के गर्व की बात है और इसे साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर अब लोग ऐसे लोगों से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि कोई भी आगे से मेट्रो जैसी पब्लिक प्लेस को गंदा या शर्मनाक हरकतों का अड्डा न बनाए।


Click it and Unblock the Notifications