Cannes 2025: इंसान के बालों की ड्रेस पहने रेड कार्पेट पर काटा बवाल, जानिए कौन है पारुल गुलाटी

Parul Gulati

Parul Gulati Cannes Film Festival 2025: दुनिया भर में फैशन के महाकुंभ यानि के कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम है। एक से बढ़कर एक एक्सेरिमेंटल लुक्स रेड कार्पेट से सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब एक और रेड कार्पेट अपीयरेंस ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन परुल गुलाटी ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया। पारुल गुलाटी ने पहले ही रेड कार्पेट अपीयरेंस से बवाल काट दिया है।

पारुल गुलाटी का कान्स रेड कार्पेट लुक

कान्स के रेड कार्पेट के लिए पारुल में बेहद खास ड्रेस चुनी। उनकी ये ड्रेस पूरी तरह इंसानी बालों से बनाई गई थी। इस आउटफिट का आइडिया खुद पारुल ने ही दिया था। इसे मशहूर स्टाइलिस्ट मोहित राय और डिज़ाइनर ऋद्धि बंसल ने इसे डिज़ाइन किया। पारुल ने इस लुक से अपनी हेयर एक्सटेंशन ब्रांड और उनकी एंटरप्रेन्योरशिप को डेडीकेट किया। एक्ट्रेस की ये ड्रेस बनाने में 12 कारीगरों की टीम ने एक महीने से ज़्यादा वक्त तक मेहनत की थी।

सिनेमा से बेहद लगाव

अपने डेब्यू को लेकर परुल गुलाटी ने कहा-'कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होना मेरा एक सपना रहा है सिर्फ एक एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसी इंसान के रूप में जिसे सिनेमा से बेहद लगाव है। 'एडिंगटन' जैसी फिल्म के प्रीमियर में रेड कार्पेट पर चलना किसी सपने जैसा था। एरी एस्टर का काम हमेशा से मुझे प्रभावित करता रहा है, और जोकिन फीनिक्स, एमा स्टोन और पेड्रो पास्कल जैसे अदाकारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना एक यादगार अनुभव रहा।'

खूब वायरल हो रहा है पारुल का लुक

पारुल गुलाटी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका लुक देख फैंस भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: parul gulati cannes bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X