'आज की पीढ़ी चार-चार अफेयर.. सैयारा देखने थिएटर पहुंचे परम गुरु, वहीं देने लगे प्रवचन, बुरी तरह से ट्रोल!

Param Guru Watching Saiyaara- सैयारा फिल्म की क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है और लोग लगातार इसको देख रहे हैं। कुछ वीडियोज तो ऐसे सामने आए हैं कि लोगों ने कहा है कि सैयारा उन्होने कई बार देखी है। लेकिन अब परम गुरु का एक वीडियो सीधे थिएटर से वायरल हो रहा है और ये बाबा जी भी सैयारा देखने पहुंचे थे।
मोहित सूरी की इस फिल्म को देखने के बाबा जी ने थिएटर में ही प्रवचन भी दिए और प्रेम को लेकर कुछ ऐसा कह डाला कि लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। बाबा जी का कहना था कि मैं फिल्म सिर्फ इसलिए देखने आया हूं क्योंकि मैं आज कल की पीढ़ी को प्रेम समझाना चाहता हूं।
क्या बोले परम गुरु?
सैयारा देखने के बाद थिएटर में ही परम गुरु ने कई बातें बताईं। उन्होने कहा, ''आज मैं सैयारा मूवी देखने के लिए आया हुआ हूं और आप सब यही सोचेंगे कि ये बाबा होकर सैयारा मूवी देख रहा है। नहीं, मैं मूवी के माध्यम से आप लोगों को प्रेम समझाने के लिए आया हूं ताकि आप प्रेम समझ पाओ। क्योंकि आज की पीढ़ी चार चार अफेयर रखती है। इस युग के अंदर ये मूवी आना बेहद जरूरी थी ताकि इसमें उनको प्रेम का पता चल सके। मैं तो ये कहता हूं कि देश के हर युवा को ये मूवी देखनी चाहिए। ताकी वो प्रेम को समझ सके और प्रेम से ही परमात्मा की प्राप्ति हो सके।'' इस वीडियो के बाद बाबा जी को काफी खरी खोटी सुनाई जा रही है।
लोगों ने ऐसे किया ट्रोल
परम गुरु के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''कितने पैसे मिले तुझे ढोंगी बाबा प्रमोशन करने के लिए।'' एक ने लिखा, ''बाबा जी इसे अच्छा महा अवतार नरसिम्हा देख लेते तो अच्छा होता।''
एक ने लिखा, ''बहती गंगा में गुरुजी ने भी हाथ धो लिया।'' एक ने लिखा, ''फिल्म देखने के लिए नाटक करते बाबा जी।'' एक ने लिखा, ''आसाराम वाला भोपा स्वामी क्यू याद आ रहा है।''इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications