क्या स्मृति मंधाना बनेंगी मुच्छल परिवार की बहू? पलाश मुच्छल की मां ने चीटिंग को लेकर तोड़ी चु्प्पी

Palash Muchhal Mother on Cheating: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी को लेकर जो अफवाहें उड़ रहीं थीं वो किसी से छिपा नहीं है। बता दें कि शादी के एक दिन पहले ही स्मृति के पिता की तबीयत खराब हुई थी और शादी को टाल दिया गया था।
इसके बाद पलाश मुच्छल की तबीयत खराब हुई थी। बाद में कुछ चैट्स लीक हुईं जिनको लेकर कहा जा रहा कि शादी के एक रात पहले पलाश ने स्मृति को चीट किया और वो किसी कोरियोग्राफर लड़की के साथ थे।
अब इस पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। पलाश मुच्छल की मां ने सारे विवादों के बीच एक बयान देते खुलासा कर दिया है कि असलियत क्या है। क्या स्मृति उनके परिवार की बहू बनेंगी या नहीं?
पलाश मुच्छल की मां ने तोड़ी चुप्पी
संगीतकार पलाश मुच्छल की मां लगातार अफवाहें सुन रहीं थीं। उन्होने स्मृति और पलाश की शादी को लेकर कहा कि किसी तरह की कोई चीटिंग नहीं हुई है और स्मृति उनके परिवार की बहू बनने के लिए तैयार हैं। जी हां, पलाश की मां ने कहा, ''कोई चीटिंग वीटिंग नहीं हुई है। स्मृति मंधाना मुच्छल परिवार की बहू बनेंगी।'' इसके बाद सबकुछ क्लियर हो गया है और पलाश को लेकर जो अफवाहें चल रहीं थीं वो वहीं पर दबकर रह गईं हैं। गौरतलब है कि स्मृति मंधाना ने शादी टलने के बाद इवेंट्स की सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दीं थीं।
लोगों ने किए कमेंट्स
इस खबर के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''बहन मैं तो न माफ करती।'' एक ने लिखा, ''वीडियो डिलीट क्यों किया फिर स्मृति ने।'' एक ने लिखा, ''फेक न्यूज है मैने खुद बात किया स्मृति मंधाना से।'' एक ने लिखा, ''मुझे लगता है कि स्मृति जी ने माफ़ कर दिया होगा पलाश जी को।'' एक ने लिखा, ''हमसे लड़के से ना करो शादी तो अच्छा रहेगा उसके लिए अभी चैट पकड़ा गई आगे पता नहीं क्या करेगा।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











