पाकिस्तानी महिला ने डिवोर्स का मनाया जश्न, धमाकेदार डांस देख लोग बोले- इतना खुश तो लड़की शादी पर भी नहीं होती

Pakistani woman

VIRAL VIDEO: यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी कोई अपने अतरंगी अंदाज से फैन्स का दिल जीत लेता है तो कोई गाना या डांस कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने को तैयार रहता है। वैसे तो सोशल मीडिया पर शादी के और दुल्हन के डांस वीडियो खास तौर पर वायरल होते हैं, लेकिन हाल ही में एक वीडियो ऐसा सामने आया है जिसने आते ही लोगों हैरान रह गए हैं।

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खास चर्चाओं में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने तलाक का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। नेवी ब्लू कलर का शरार सूट पहने और सज-धज कर महिला अपने तलाक को सेलिब्रेट करती नजर आ रही है। बता दें कि महिला का नाम Azima Ihsan है। अजीमा अपने इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखती हैं। वह अपने इस सेलिब्रेशन से लोगों को एक संदेश देना चाहती हैं।

इस डांस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखती हैं- 'पाकिस्तान में तलाक के बाद जीवन मौत से कम नहीं होता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए।' अजीमा आगे लिखती हैं- 'मुझसे ऐसा कहा गया था कि मैं ऐसा फैसला लेकर पछताऊंगी मेरा जीवन खत्म हो जाएगा। लोग मुझे जज करेंगे। जब लोग मुझसे इस तरह की बातें करते हैं तब मुझे हंसी आती है। मैं खुलकर डांस करती हूं। जितना बताया गया था जिंदगी उतनी बुरी भी नहीं है।'

अजीमा आगे कहती हैं कि 'हम कब तक तलाक को गलत कहते रहेंगे। इसे कब जीवन की नई शुरुआत के रूप में देखा जाएगा। हां, ये मुश्किल होता है। रिश्ता टूटने के बाद इंसान अकेला महसूस करने लगता है, लेकिन ऐसी शादी में रहने का भी क्या फायदा जिसमें सांस लेना भी मुश्किल हो जाए। ऐसे निकाह में फंसे रहने के बाद डिवोर्स लेना बेहतर होता है।

अजीमा कहती हैं कि 'मैं कभी भी तलाकशुदा नहीं होना चाहती थी, लेकिन मेरे और मेरे तीन बच्चों के लिए यह किसी आजादी से कम नहीं है। यहां तक की मेरा एक्स भी आजाद महसूस कर रहा है। यह उसके लिए भी बेहतर था। यह प्यार और विश्वास पर आधारहीन होना चाहिए ना कि कलंक पर।'

महिला आगे कहती है कि- 'मैंने कई महिलाओं को तलाक से गुजरते देखा है, लेकिन आपकी खुशी भी मायने रखती है। जीवन चलता रहता है। तो निराश होने की बात नहीं है।'

आपको बता दें कि अजीमा के इस पोस्ट पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। किसी ने कहा- हां बहन सही कहा- और आपकी ऐसी बातें सुनकर कुछ लड़कों को दिल जल रहा होगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये आपने अच्छा संदेश दिया है। अपकी अपनी खुशी भी मायने रखती है। वहीं तीसरे ने लिखा- इतना खुश तो लड़की अपनी शादी पर भी नहीं होती है जितना खुश आप अपने तलाक पर हो रही हो। बता दें कि अजीमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। और इस वीडियो पर लोगों के तरह तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral video viral dance video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X