पाकिस्तान मे गणेश चतुर्थी पर इकट्ठे हुए हिंदू, व्लॉगर ने दिखाया नजारा, मुंबई के लालबागचा राजा से भी भारी भीड़

Ganesh Chaturthi In Pakistan Video: हिंदुस्तान में पाकिस्तानी हिंदुओं की कहानी खूब वायरल रहती हैं। वहीं अब पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पड़ोसी मुल्क में गणेश चतुर्थी का जश्न दिखाया जा रहा है। वीडियो को एक पाकिस्तानी व्लॉगर ने शेयर किया है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि व्लॉगर पाकिस्तान में मौजूद हिंदुओं को दिखा रहा है। इसके साथ ही सभी पूरे जश्न और गणेश पंडाल में भक्ति में दिखाई दे रहे हैं। यहां भीड़ इतनी ज्यादा है इसे पाकिस्तान में मुंबई के लालबाग्चा राजा कहा जा सकता है। वीडियो में गणेश पंडाल भी साफ दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वायरल हो रहे वीडियोज में कराची के रत्नेश्वर महादेव मंदिर, गणेश मठ और स्वामीनारायण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाए गए हैं। वीडियो में पारंपरिक झांकियों की झलक देखी जा सकती है। एक अन्य वीडियो में कराची के स्वामीनारायण मंदिर में हिंदू युवाओं के एक ग्रुप को बॉलीवुड फिल्म 'अग्निपथ' के 'देवा श्री गणेशा' गाने पर पूरे जोश के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है।
इन वायरल वीडियो पर नेटिजन्स दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, अल्लाह आपको हमेशा खुश रखे। दूसरे यूजर ने लिखा, ऐसे ही एकता बनाए रखें। आपको श्री गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, मुझे पाकिस्तानी हिंदू होने पर गर्व है। मैं पाकिस्तान में शाहदरा से हूं।


Click it and Unblock the Notifications











